Tesla की नई Roadster को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अब कंपनी ने आखिरकार इसे पेश करने की तारीख बता दी है. Tesla 1 अक्टूबर 2026 को अपनी नई जनरेशन Roadster से पर्दा उठाएगी. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Go for launch के साथ 10.01 की तारीख वाला टीजर जारी किया है.

करीब 9 साल से हो रहा है इंतजार
ने दूसरी जनरेशन की Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था. उस समय कंपनी ने इसे बेहद तेज इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर पेश किया था. कार को 2020 में ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना बताई गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद Roadster की लॉन्च डेट कई बार आगे बढ़ी. अब करीब नौ साल बाद Tesla ने इसके लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की है.
998KM की रेंज का दावा
Roadster को पहली बार दिखाते समय Tesla ने दावा किया था कि कार एक बार चार्ज करने पर 620 मील से ज्यादा चल सकती है.यह करीब 998 किलोमीटर के बराबर है. Tesla की मौजूदा वेबसाइट पर अब Roadster के लिए 1,000 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई है. हालांकि, 1 अक्टूबर को पेश होने वाली कार के अंतिम आंकड़े कंपनी ने अभी पूरी तरह साफ नहीं किए हैं. इसलिए रेंज और बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा.
स्पीड भी होगी सबसे बड़ी खासियत
2017 में Tesla ने के लिए 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार महज 1.9 सेकंड में पकड़ने का दावा किया था. कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे से ज्यादा बताई थी. Tesla की वेबसाइट पर फिलहाल 0100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.1 सेकंड और 400 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की टॉप स्पीड दिखाई गई है.
SpaceX वाला फीचर भी कर सकता है हैरान
Tesla के नए टीजर में कार के पीछे से गैस निकलती हुई दिखाई देती है. इसे SpaceX से जुड़े coldgas thrusters की ओर इशारा माना जा रहा है. इस तकनीक को लेकर Elon Musk पहले भी Roadster के खास वर्जन की बात कर चुके हैं. अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर आम Roadster में मिलेगा या किसी खास वर्जन में. Tesla ने भी इसकी पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की है.