मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी​ | 649cc इंजन, 235 किग्रा वजन और कीमत ₹8.23 लाख, भारत में लॉन्च हुई दमदार बाइक​ | गुरुग्राम हिट एंड रन केस में कल्याण बैंसला की बढ़ी मुश्किलें, मूल FIR में जुड़ी ये नई धारा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UGC के विवादित नियमों के समर्थन में स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी, लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन​

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य यूजीसी के विवादित नियमों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. उनकी पार्टी के छात्र मोर्चा ने अपनी जनता पार्टी मंगलवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया. आरक्षण और UCC के समर्थन में सड़कों पर उतरे AJP छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने One NationOne Election का समर्थन किया. साथ […]

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य यूजीसी के विवादित नियमों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. उनकी पार्टी के छात्र मोर्चा ने अपनी जनता पार्टी मंगलवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया. आरक्षण और UCC के समर्थन में सड़कों पर उतरे AJP छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने One NationOne Election का समर्थन किया. साथ ही इसे देश में तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की.

हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर परिवर्तन चौक पर इकट्ठा हुए AJP छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी के नियमों का पुरजोर समर्थन किया. इस प्रदर्शन के दौरान एजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और समान अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर देश में गंभीरता से विचार होना चाहिए. इसे देश के प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचे में सुधार का मुद्दा बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की.

समान शिक्षा व्यवस्था की मांग

परिवर्तन चौक पर सड़क पर उतरे एजेपी छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और प्रदेश में समान शिक्षा व्यवस्था की मांग की. कहा कि देश के हरेक नागरिक को समान रूप से शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए. शिक्षा के अधिकार में किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यार्थियों को क्षेत्रीय असमानताओं से जूझना नहीं होगा. इस प्रकार सर्व समाज देश की मुख्य धारा में समान गति से चल सकेगा.

अलर्ट रही पुलिस

एजेपी छात्र मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा होने की संभावना को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. गनीमत रही कि यह विरोध प्रदर्शन शांति पूर्वक संपन्न हो गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY