Uttarakhand Film Policy : की खूबसूरत वादियां अब दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं makers) को भी खूब भा रही हैं। राज्य की नई फिल्म नीति को लेकर और में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव’ में उत्तराखंड को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस दौरान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने राज्य की नई फिल्म नीति के साथ यहां मौजूद प्रमुख शूटिंग लोकेशंस की जानकारी फिल्म मेकर्स के सामने रखी।

परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि, के मार्गदर्शन में तैयार की गई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति देशभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही है। चेन्नई और हैदराबाद में हुए कॉन्क्लेव के दौरान दक्षिण भारत के कई बड़े फिल्म मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस ने उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई। खास बात यह रही कि हैदराबाद की मशहूर रामोजी फिल्म सिटी के प्रतिनिधियों ने भी उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई। कई बड़े प्रोडक्शन हाउस ने अपनी आने वाली फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी सीरियल्स और म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए उत्तराखंड को संभावित लोकेशन के तौर पर देखा है।
हर साल 200 से 250 प्रोजेक्ट्स की हो रही शूटिंग
के.एस. चौहान के मुताबिक, राज्य सरकार की फिल्म नीति को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब साफ तौर पर नजर आ रहा है। उत्तराखंड में हर साल करीब 200 से 250 फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो रही है। फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग से उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस को देश के साथसाथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। वहीं, शूटिंग बढ़ने से स्थानीय कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों, होटल कारोबार और दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: