सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Home Mandir में Shivling स्थापना के Vastu नियम, उत्तर दिशा में बहना चाहिए जलहरी का जल​ | 9 लाख रुपये से कम में चाहिए ऑटोमैटिक कार? ये 4 गाड़ियां हैं शानदार ऑप्शन, जानें कीमत और माइलेज​ | Hanuman Ansh के बाद Vishal Chaturvedi का नया धमाका! गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रामबोला’ की घोषणा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लॉरेंस के खिलाफ बोलने पर भड़की महिला, खुद को पत्नी बताकर युवक को दे दी खौफनाक धमकी; दहशत​

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली की पुलिस ने बिंदु नाम की महिला बाउंसर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. गिरफ्तार महिला बाउंसर पर आरोप है कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर शामली के रहने वाले एक युवक मुकुल चौधरी को मैसेंजर के जरिये जान से मारने की धमकी दी. ये […]

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली की पुलिस ने बिंदु नाम की महिला बाउंसर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. गिरफ्तार महिला बाउंसर पर आरोप है कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर शामली के रहने वाले एक युवक मुकुल चौधरी को मैसेंजर के जरिये जान से मारने की धमकी दी. ये पूरा प्रकरण शामली के सबसे चर्चित हरियाणी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ा हुआ है.

मुकुल चौधरी जाट महासभा से जुड़े हुए हैं. इस मामले की शुरुआत हरियाणवी गायक अंकित बालियान की तेरहवीं के बाद हुई. मुकुल के एक इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने कुछ शब्द लॉरेंस विश्नोई को कहे थे. उनके शब्दों से बिंदु आहत हो गई और मुकुल चौधरी को मैसेंजर के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे डाली.

युवक ने दी पुलिस को जानकारी

मुकुल को जब ये धमकी मिली तो उन्होंने साीधे शामली पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अकाउंट का पता किया. फिर बिंदु नाम की इस महिला को जयपुर से अरेस्ट कर लिया. ये महिला जयपुर में बाउंसर की नौकरी करती थी और बिहार की रहने वाली है. इस महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी. इसके चार बच्चे भी हैं.

जानकारी मिली है कि ये महिला अपने पति से काफी समय अलग रह रही है. बिंदु लॉरेंस बिश्नोई की फैन है और मन ही मन उसको अपना पति मान रखा है. बड़ी बात ये है कि महिला आज तक लॉरेस से नहीं मिली है, लेकिन फिर भी महिला मन ही मन उसको अपना पति माना हुआ है. यही नहीं लॉरेंस का नाम तक अपने हाथ पर गुदवा रखा है.

लॉरेंस को अपशब्द कहने वालों को देती थी धमकी

महिला के बारे में पता चला है कि जब भी कोई लॉरेंस को लेकर कोई भी बात या अपशब्द कहता था तो बिंदु उनको मैसेंजर या अन्य चीजों के जरिये धमकी देती थी और ऐसा ही कुछ मुकुल चौधरी के साथ भी हुआ. मुकुल चौधरी ने अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कुछ शब्द कहें. उनके शब्द बिंदु को चुभ गए. फिर महिला ने मुकुल को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दे डाली.

फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है. इस पूरे मामले का खुलासा शामली पुलिस ने किया है. शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मुकुल चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला बिंदु को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो लॉरेंस बिश्नोई से बहुत प्यार करती है. हिंदुस्तान में कोई भी लॉरेंस के खिलाफ बोलेगा तो वो उसके खिलाफ खड़ी हो जाएगी.

अभी पुलिस महिला के अन्य अकाउंट को खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस पता लगा रही है कि महिला के साथ कौन से लोग जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY