सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Copper Price Hike: टीवी-फ्रिज, कार से लेकर खेती तक… तांबे की कीमत बढ़ने से जल्द सब कुछ होगा महंगा!​ | Ganesh Chaturthi: करियर में सफलता और बाधा निवारण के लिए जरूर करें इन 5 गणेश मंत्रों का जाप​ | Honda Amaze हुई महंगी, 15 हजार रुपये तक बढ़े दाम; जानें अब किस वेरिएंट की कितनी कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mayawati Akash Anand Controversy: ‘मेरी बीमारी की झूठी खबर फैलाई…’, मायावती ने आकाश आनंद पर फिर साधा निशाना, बोलीं- आकाश आनंद ने मेरे सचिव को किया फोन​

Mayawati Akash Anand Controversy: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद पर निशाना साधा। मायावती ने आरोप लगाया कि उनकी बीमारी को लेकर झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके आवास पर तैनात […]

Mayawati Akash Anand Controversy: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद पर निशाना साधा। मायावती ने आरोप लगाया कि उनकी बीमारी को लेकर झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके आवास पर तैनात पर्सनल सचिव आलोक कुमार को फोन कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली थी। मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद ने आलोक कुमार से पूछा था कि क्या बहनजी बीमार हैं। इस पर उनके सचिव ने जवाब दिया कि मायावती बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं।

मायावती ने दावा किया कि बातचीत के दौरान आकाश आनंद ने उनके सचिव से यह भी कहा कि बहनजी को यह न बताया जाए कि उन्होंने फोन किया था। मायावती ने कहा कि इस फोन कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा सही थी या गलत, यह स्पष्ट नहीं है।

ससुर के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप

मायावती ने आकाश आनंद पर एक बार फिर आरोप लगाया कि वह आज भी अपने ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद की गतिविधियों को लेकर पार्टी पहले भी चिंता जता चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मायावती ने BRICS सम्मेलन, भारतचीन संबंध और फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।

आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर

मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह बाहर करने का ऐलान किया था। इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाया गया था, हालांकि उस समय उन्हें पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर बने रहने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर को मायावती ने संकेत दिया था कि आकाश आनंद की जिम्मेदारियां दोबारा बहाल की जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेना होगा। इसके अगले ही दिन, 10 सितंबर की सुबह अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ करने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें:

BRICS को लेकर मोदी सरकार की तारीफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने BRICS Summit को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि BRICS का साझा घोषणापत्र सूझबूझ और बेहतर कूटनीति का परिणाम है। मायावती ने घोषणापत्र में फिलिस्तीन के समाधान और पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का BRICS के साझा घोषणापत्र में शामिल होना अहम है।

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY