सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मां सीढ़ी से नीचे गिर गई हैं… महिला ने पहले गला रेतकर की सास की हत्या, फिर पति को सुनाई झुठी कहानी​ | Women Asia Cup: पीसीबी चीफ नकवी का फिर तोड़ा गुरुर, भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं ली ट्रॉफी, फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया​ | ‘मौसमी नेताओं से सावधान रहें’, विनोद साहनी हत्याकांड के बीच संजय निषाद का मुकेश साहनी पर वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CIA Report: ओसाबा बिन लादेन की Hit list में था भारत, 9/11 से पहले आतंकी हमले का था Plan, सीआईए की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा​

Osama Bin Laden Attack Plan: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों से करीब तीन साल पहले अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन भारत समेत कई देशों में हमलों की संभावना पर विचार कर रहा था।  यह जानकारी 1998 की एक अमेरिकी खुफिया ब्रीफिंग से सामने आई है, जिसे के अवर्गीकृत दस्तावेजों के तहत […]

Osama Bin Laden Attack Plan: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों से करीब तीन साल पहले अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन भारत समेत कई देशों में हमलों की संभावना पर विचार कर रहा था। 

यह जानकारी 1998 की एक अमेरिकी खुफिया ब्रीफिंग से सामने आई है, जिसे के अवर्गीकृत दस्तावेजों के तहत सार्वजनिक किया गया। 
28 अगस्त 1998 की Presidential Daily Brief में बिन लादेन के आतंकी नेटवर्क को खतरा बताया गया था। 

रिपोर्ट में किसी Attack की तारीख और स्थान का जिक्र नहीं

सीआईए के दस्तावेज के अनुसार, संभावित हमलों के लिए भारत के अलावा पाकिस्तान , मिस्र , सऊदी अरब , कुवैत , यमन , युगांडा और संभवतः नाइजीरिया जैसे देशों का उल्लेख था।

हालांकि, भारत को लेकर दस्तावेज में किसी खास शहर, स्थान या संभावित लक्ष्य का जिक्र नहीं है। किसी हमले की तारीख या विस्तृत ऑपरेशनल योजना का उल्लेखल नहीं किया गया है।

Osama के नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय पहुंच का भी जिक्र 

खुफिया आकलन में बिन लादेन के नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय पहुंच का भी जिक्र था। उस समय उसका नेटवर्क कई देशों में सक्रिय सहयोगियों और समूहों से जुड़ा माना जाता था। रिपोर्ट में अमेरिका और ब्रिटेन के हितों पर संभावित खतरे की भी चर्चा की गई थी।

यह ब्रीफिंग 1998 में केन्या और तंजानिया स्थित अमेरिकी दूतावासों पर हुए हमलों और उसके बाद अफगानिस्तान तथा सूडान में अमेरिकी कार्रवाई के दौर की है।

इसके करीब तीन साल बाद 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर बड़े आतंकी हमले हुए। बाद में अमेरिका ने अलकायदा के खिलाफ अभियान शुरू किया। ओसामा बिन लादेन 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सैन्य अभियान में मारा गया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY