सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत जीतेगा गोल्ड तो कौन पहनाएगा मेडल? मोहसिन नकवी को लेकर क्यों उठ रहा सवाल​ | कांग्रेस या सपा या भाजपा… BSP में कलह से किसका फायदा? आंकड़ों में समझिए​ | Hyundai ने कर ली तैयारी, लॉन्च होगी Creta से छोटी नई SUV, Fronx से होगी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bigg Boss 20: Aamrapali Dubey और Mahhi Vij ने उतारी Kanika की नकल, खूब हंसे Salman Khan​

टीवी का सबसे चर्चित कॉन्ट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ काफी शानदार चल रहा है। पिछले रविवार यानी 6 सितंबर से शो की शुरुआत हुई है। बीते दिन पहला वीकएंड का वार एपिसोड भी आ गया है। पहला हफ्ता कैसा रहा, सभी घरवालों से सलमान खान ने पूछा। कुछ गेम खेले और टास्क हुए। इस […]

टीवी का सबसे चर्चित कॉन्ट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ काफी शानदार चल रहा है। पिछले रविवार यानी 6 सितंबर से शो की शुरुआत हुई है। बीते दिन पहला वीकएंड का वार एपिसोड भी आ गया है। पहला हफ्ता कैसा रहा, सभी घरवालों से सलमान खान ने पूछा। कुछ गेम खेले और टास्क हुए। इस दौरान काफी हंसीमजाक का माहौल रहा है।

आम्रपालीमाही की एक्टिंग देख छूटी सलमान की हंसी

बिग बॉस 20 में प्रतिभागियों ने एकदूसरे के साथ बॉन्डिंग पर बात की। इस दौरान सलमान खान के समामने आम्रपाली दुबे और माही विज ने कनिका की नकल उतारी। आपको बताते चलें कि, यह टास्क सलमान खान ने उन्हें दिया था। सलमान खान ने कहा, ‘आम्रपाली और माही, कनिका बनकर एकदूसरे से बात कीजिए’। फिर माही और आम्रपाली ने जिस अंदाज में मिमिक्री की, वह देखकर सलमान खान भी जोरजोर से हंसने लगे।

नेटिजंस को पसंद आया आम्रपाली का अंदाज

हाल ही में जियो हॉटस्टार ने वीडियो शेयर किया है। कनिका की मिमिक्री वाले इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली के एक्सप्रेशन गजब के हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली बेस्ट हैं’। वहीं, कुछ लोगों ने माही के अदाकारी को बेस्ट बताया है। इतना ही नहीं, कनिका के फैंस ने भी कमेंट बॉक्स में हाजिरी लगाई है और उन्हें दीवा कहा है।

आज घर से विदा हो सकता है एक सदस्य

रविवार को वीकएंड का वार का दूसरा एपिसोड प्रसारित होगा। आज किसी एक घरवाले की घर से विदाई हो सकती हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, लव सिंह और अरशिफा खान के नाम नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। वहीं, टीवी पर यह कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY