फलों या सब्जियों में मौजूद रंग भी उसमें मौजूद तत्वों की वजह से होते हैं. जैसे हल्दी में करक्यूमिन की वजह से पीला रंग होता है तो इसी तरह से अनार के दानों का गहरा लाल रंग भी एंथोसायनिन और लाइकोपीन के नेचुरल पिगमेंट की वजह से होता है. वहीं अनार की एक किस्म ऐसी भी होती है जिसके दानें सफेद और हल्के गुलाबी रंग के होते हैं. बात जब आयरन की आए तो लोग गहरा लाल रंग का अनार ही चुनते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लाल की बजाय गुलाबी रंग के अनार में कम पोषक तत्व होते हैं.

अगर हम सामान्य पोषण विज्ञान के सिद्धांत को देखें तो फल और सब्जियों का रंग जितना डार्क होता है उसमें उतने ही ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स माने जाते हैं. इसी कारण माना जाता है कि गहरे लाल रंग का अनार ज्यादा न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. फिलहाल जान लेते हैं कि ये कितना सही है और कितना नहीं.
अनार के पोषक तत्व
में दिए डेटा के मुताबिक, एक औसत आकार अनार में 4.71 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें 11.3 ग्राम फाइबर, 28.2 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.846 मिलीग्राम आयरन, 33.8 mg मैग्नीशियम, 102 mg फास्फोरस, 666 mg पोटेशियम, 1.41 µg सेलेनियम पाया जाता है.
इसमें कॉपर, जिंक, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स के कुछ विटामिन और विटामिन ई भी पाया जाता है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया में ये डेटा कैलिफोर्निया की हाई क्वालिटी वैरायटी की अनार के सैंपल्स के मुताबिक दिया गया है, जो दुनियाभर में अपनी बेहतरीन मिठास, चमकदार और बड़े आकरा के दानों और गहरे लाल रंग के लिए जाने जाते हैं.
क्या न्यूट्रिएंट्स में होता है फर्क?
अनार के दानों की अलगअलग किस्में होती हैं, जिनके हिसाब से इनके रंग में फर्क हो सकता है. दानों में रंग के मुताबिक, इसमें पिग्मेंट वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा में फर्क होता है, लेकिन पोषक तत्वों की मात्रा कम या ज्यादा होती है. इसे लेकर बहुत ज्यादा रिसर्च मौजूद नहीं हैं. ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि लाल अनार ज्यादा विटामिन मिनरल से भरपूर है और गुलाबी अनार में कम विटामिन मिनरल होते हैं.
अनार की क्वालिटी करें चेक
आप चाहे गुलाबी अनार खरीद रहे हो या फिर लाल. सही मात्रा में पोषक तत्व मिलें, इसके लिए आपको उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए. अगर एक ही किस्म के अनार के दानों के आकार, रंग में अंतर हो तो उसमें पोषक तत्वों का अंतर हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अच्छे रसदार अनार खरीदें.
अनार के हैं कई फायदे
के मुताबिक, अनार इंफ्लामेशन को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे खाने से आपके दिल को फायदा मिलता है. दरअसल इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक यौगिक आपकी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं.ये आपकी यूरिनरी हेल्थ को भी सपोर्ट करता है और आपके ब्रेन के लिए भी अच्छा रहता है.