शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Tech Tips: क्या आप Smart TV का सही इस्तेमाल कर रहे हैं? इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद नहीं जानते होंगे​ | वैभव के साथ खेलकर मोहम्मद शमी ने खोला वापसी का राज, बताया किस चीज से अभी भी मिलती है मोटिवेशन​ | Raebareli News: गड़े धन का लालच देकर बुलाया, गमछे से गला घोंटकर शिवम की हत्या; भाभी से संबंध का था शक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs BAN: W W W…दीप्ती शर्मा ने पहले बल्ले से मचाया कोहराम फिर गेंद से झटके 3 विकेट, एशिया कप फाइनल में पहुंचा भारत​

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत […]

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

शेफाली वर्मा की वजह से Team India ने खड़ा किया विनिंग स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शैफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

प्रतिका रावल ने 20 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। पारी के अंतिम चरण में ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने भी सिर्फ 6 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को 149 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को रोका

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। दिलारा अख्तर ने 21 और शोभना मोस्तरी ने 18 रन बनाए, जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन का योगदान दिया। शोरना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एकएक सफलता मिली। बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 109/7 तक ही पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 40 रन से अपने नाम कर लिया।

लगातार 10वीं बार फाइनल में भारत

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में लगातार 10वीं बार जगह बनाई है। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा, जिसमें श्रीलंका और पाकिस्तान आमनेसामने हैं।

भारत की नजर अब एक और एशिया कप खिताब पर होगी, जबकि शैफाली और दीप्ति के इस प्रदर्शन ने फाइनल से पहले टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY