शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs AFG: संजू-ईशान की वापसी से बदलेगा कॉम्बिनेशन, पहले T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI​ | हरतालिका तीज पर प्रसाद में बनाएं मीठे पुआ, नोट करें निशा मधुलिका की रेसिपी​ | ‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने 15 साल के स्टार को लेकर कह दी दिल की बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: Aaj Ka Mausam: 5 दिन भीगेगी दिल्ली… यूपी-बिहार से लेकर गुजरात में होगी भारी बारिश, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल​

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है. सामान्य स्थितियां रहीं तो हफ्ते दो हफ्ते में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन मौसम विभाग की ओर से आए अपडेट के अनुसार, मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया में देरी हो सकती है. बंगाल की खाड़ी के उत्तरपश्चिमी हिस्से और […]

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है. सामान्य स्थितियां रहीं तो हफ्ते दो हफ्ते में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन मौसम विभाग की ओर से आए अपडेट के अनुसार, मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया में देरी हो सकती है. बंगाल की खाड़ी के उत्तरपश्चिमी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है. कहीं कहीं जोरदार बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. आज राज्य में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 12 सितंबर को मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद 13 से 16 सितंबर तक राज्य में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बरसात हो सकती है.

यूपी लेकर झारखंड तक अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बहराइच, खेरी, सीतापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, अयोध्या, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और सोनभद्र जिले में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिहार के 23 जिलों में आज बारिश के साथ आंधीतूफान की संभवना जताई गई है. झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भारी बारिश

राजस्थान में आज कई भागों में तेज बारिश हो सकती है. साथ ही गरजचमक की भी संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज से 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 सितंबर तक अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आज छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर रह सकता है. छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश और गरजचमक की संभावना है. पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में 16 सितंबर तक काफी व्यापक बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बरसात

पूर्वी भारत में उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 सितंबर तक काफी व्यापक बारिश हो सकती है. ओडिशा में आज अलगअलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. राज्य में 12 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. अरुणाचल प्रदेश में कल से 16 सितंबर तक काफी व्यापक बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में आज और कल फिर 15 व 16 सितंबर को व्यापक बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 सितंबर तक व्यापक वर्षा की संभावना है.

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. केरल और माहे में आज और कल भारी बारिश का अनुमान है. तेलंगाना में आज भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंडहिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज से 14 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश और गरजचमक देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से आंधीतूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY