गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP PCS Transfer: 6 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट​ | UP में IAS-PCS अफसरों के तबादले, 2 जिलों के DM बदले; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी​ | Bigg Boss 20: कनिका मान ने गुल्लू संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने गेम पर फोकस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bigg Boss 20: कनिका मान ने गुल्लू संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने गेम पर फोकस​

: बिग बॉस 20 के घर में शो की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, तकरार और रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कनिका मान और गुल्लू के बीच डेटिंग की अटकलें भी चर्चा में हैं। हालांकि, कनिका ने इन खबरों पर साफ जवाब देते हुए किसी भी रोमांटिक रिश्ते […]

बिग बॉस 20 के घर में शो की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, तकरार और रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कनिका मान और गुल्लू के बीच डेटिंग की अटकलें भी चर्चा में हैं। हालांकि, कनिका ने इन खबरों पर साफ जवाब देते हुए किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है।

गुल्लू के नाम पर कनिका को छेड़ा

दरअसल, हालिया एपिसोड में ईशा रिक्खी और अरिश्फा खान ने गुल्लू को कनिका  के नाम पर छेड़ा। दोनों ने कनिका का जिक्र करते हुए गुल्लू की प्रतिक्रिया पर मजाक किया। इसके बाद दर्शकों के बीच दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

सोशल मीडिया पर भी यह अटकलें लगने लगीं कि क्या की पहली जोड़ी कनिका और गुल्लू हो सकती है।

कनिका ने रोमांस की खबरों को किया खारिज

जब ईशा ने कनिका के सामने गुल्लू के साथ उनके रिश्ते का मुद्दा उठाया, तो अभिनेत्री ने साफ कर दिया कि वह गुल्लू के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं। उन्होंने दोनों के बीच लव स्टोरी बनाने से भी मना किया।

कनिका ने कहा कि वह गेम में अपना खेल खुद खेलना चाहती हैं। उनका फोकस किसी रोमांटिक एंगल के बजाय अपने प्रदर्शन और व्यक्तिगत गेम पर है।

चार साल के पुराने रिश्ते का किया जिक्र

बातचीत के दौरान कनिका मान ने अपने पिछले रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका पिछला रिश्ता करीब चार साल तक चला था। इस रिश्ते से बाहर आने में उन्हें काफी समय लगा।

हालांकि, कनिका ने अपने पूर्व प्रेमी का नाम नहीं बताया। मीडिया में उनका नाम निशांत सिंह मलकानी के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, निशांत पहले कनिका के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते से इनकार कर चुके हैं और दोनों को दोस्त बताया था।

पहले हफ्ते के नामांकन में कनिका

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। कनिका मान पहले हफ्ते के नामांकन में शामिल चार कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। ऐसे में उनके खेल के साथ गुल्लू के साथ रिश्ते की अटकलें भी चर्चा में बनी हुई हैं।

फिलहाल कनिका ने साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस के घर में किसी लव स्टोरी के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहती हैं। अब दर्शकों की नजर उनके आगे के सफर और खेल पर है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY