गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी को शमी-ईशान से कम क्यों मिली फीस? जानें BCCI का ये नियम​ | Akanksha Chamola-Gaurav Khanna के तलाक में Orry की एंट्री, एक बयान ने गरमा दिया मामला​ | Lemon: भारत, चीन या मेक्सिको, सबसे ज्यादा नींबू कहां पैदा होता है?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Wife Boyfriend Shadi: लखनऊ के मलिहाबाद में स्कूल के बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, पति PRD जवान ने कराई शादी​

Lucknow Wife Boyfriend Shadi: लखनऊ के मलिहाबाद से पतिपत्नी और प्रेम संबंध से जुड़ा एक अलग मामला सामने आया है। यहां एक PRD जवान ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। बताया जा रहा है कि महिला 4 दिन पहले घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी। काफी तलाश […]

Lucknow Wife Boyfriend Shadi: लखनऊ के मलिहाबाद से पतिपत्नी और प्रेम संबंध से जुड़ा एक अलग मामला सामने आया है। यहां एक PRD जवान ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। बताया जा रहा है कि महिला 4 दिन पहले घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला हरदोई में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिली।

बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है महिला

महिला के मिलने के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। इसके बाद महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी थाने आ गए। परिवार वालों ने महिला को वापस घर चलने के लिए समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहना चाहती है। महिला और उसका बॉयफ्रेंड माल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था।

एक साल पहले हुई थी शादी

करीब एक साल पहले महिला की शादी मलिहाबाद के रहने वाले PRD जवान से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चला, लेकिन महिला अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में रही। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।

ये खबर भी पढ़ें: 

4 दिन पहले घर से भागी

4 दिन पहले महिला घर से चली गई और अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंच गई। पुलिस ने उसे बरामद करने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। इस दौरान महिला अपने फैसले पर कायम रही और बॉयफ्रेंड के साथ रहने की इच्छा जताई।

पति ने बॉयफ्रेंड के साथ कराई पत्नी की शादी

पत्नी की इच्छा जानने के बाद PRD जवान ने उसका विरोध नहीं किया। उसने पत्नी की मर्जी का सम्मान करते हुए आपसी सहमति से अलग होने पर हामी भर दी। इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई। बाद में दोनों की सहमति से स्थानीय मंदिर में महिला और उसके बॉयफ्रेंड की शादी करा दी गई। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए और शादी के बाद महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साथ भेज दिया गया। पति के इस फैसले की चर्चा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY