बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सेना के 3 विमानों की लैंडिंग…एयरक्राफ्ट IL-76 भी शामिल​ | हार्दिक पंड्या की 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान​ | नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 दिन इन वाहनों की एंट्री बैन, जानें डायवर्जन रूट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हार्दिक पंड्या की 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान​

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए की टीमों का ऐलान कर दिया है। पुडुचेरी में होने वाली इस सीरीज में दो मल्टीडे मुकाबले और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया में शामिल किया है। […]

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए की टीमों का ऐलान कर दिया है। पुडुचेरी में होने वाली इस सीरीज में दो मल्टीडे मुकाबले और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया में शामिल किया है। सबसे बड़ी खबर हार्दिक पंड्या की वापसी है, हालांकि वनडे टीम में उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

शुभमन गिल नही ये खिलाड़ी बना Team India का कप्तान

मल्टीडे मुकाबलों के लिए देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया गया है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में अमन मोक्हाडे, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद जैसे युवा बल्लेबाजों को मौका मिला है। विकेटकीपिंग के लिए कुमार कुशाग्र और एन जगदीशन विकल्प होंगे।

मल्टीडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 से 25 सितंबर और दूसरा मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा।

ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वनडे फ़ॉर्मेट की कप्तानी

50 ओवर के मुकाबलों में ऋतुराजगायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में राजत पाटीदार, साई सुदर्शन, प्रियांश आर्या, निशांत सिंधु, अर्शिन कुलकर्णी और नमन धीर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

वनडे सीरीज के मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में खेले जाएंगे। यह सीरीज कई युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता दिखाने और भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी मजबूत करने का अहम अवसर होगी।

हार्दिक पंड्या की हुई Team India में वापसी

हार्दिक पंड्या का इंडिया ए वनडे टीम में शामिल होना सबसे बड़ी खबरों में से एक है। वह लंबे समय से चोट और फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण क्रिकेट से दूर हैं। उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की नजर उनकी मैच फिटनेस पर होगी।

BCCI ने साफ किया है कि हार्दिक की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुकाबले उनके लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का महत्वपूर्ण मंच बन सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा खिलाड़ियों के पास बड़ा मौका

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। एक तरफ अनुभवी रुतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे, वहीं युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौती के करीब जाकर खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा।

इस सीरीज के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजरें रहेंगी, खासकर उन खिलाड़ियों पर जो आने वाले समय में भारतीय सीनियर टीम के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Team India का स्क्वॉड

इंडिया ए मल्टी डे मैच स्क्वॉड

देवदत्त पडिक्कल , साई सुदर्शन , अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र , शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन , नचिकेत भुटे, विजयकुमार वैशाक.*

इंडिया ए वनडे स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ , देवदत्त पडिक्कल , प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र , निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह , गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY