बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Qazi Touqeer के लिए पहली बार Bigg Boss 20 के देखेंगे Arijit Singh​ | हार्दिक पांड्या की India A टीम में वापसी, क्या पास कर पाएंगे Fitness Test?​ | जुलाई के बाद कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या फिर मचेगा बाजार में हाहाकार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तू जी ले मेरे लाल… बेटे को जिंदगी देकर हमेशा के लिए सो गया पिता, करंट की चपेट में आने हुई मौत​

Moradabad Tragedy: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां अपने मासूम बच्चे की जान बचाते हुए एक पिता खुद जिंदगी की जंग हार गया है. ये पूरा मामला जनपद के भगतपुर थाना इलाके का है, जहां मंगलवार की शाम एक शादी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान एक हादसा […]

Moradabad Tragedy: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां अपने मासूम बच्चे की जान बचाते हुए एक पिता खुद जिंदगी की जंग हार गया है. ये पूरा मामला जनपद के भगतपुर थाना इलाके का है, जहां मंगलवार की शाम एक शादी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान एक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार. गांव में भूरा नामक व्यक्ति के घर पर ‘मढ़े’ की रस्म चल रही थी और आज बारात जानी थी.

इस खुशी के माहौल में रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे थे. इन्हीं मेहमानों में फरियाद का बेटा शाकिब भी अपने पांच वर्षीय बेटे अबूबकर के साथ शामिल था. कार्यक्रम स्थल पर दीवार के सहारे जनरेटर के खुले बिजली के तार फैले हुए थे. अनजाने में मासूम अबूबकर उन तारों के संपर्क में आ गया और करंट लगने से तड़पने लगा.

अपनी जान की परवाह किए बिना बेटे की ओर दौड़ा

यह नजारा देखते ही पिता शाकिब बिना अपनी जान की परवाह किए बेटे की ओर दौड़ा. शाकिब ने बेहद साहस दिखाते हुए बच्चे को तो बिजली के तार से खींचकर सुरक्षित बचा लिया, लेकिन इस कोशिश में वह खुद भारी करंट की चपेट में आ गया. जोरदार झटका लगने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा.

इलाज के लिए आननफानन में परिजन उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक शाकिब मेहनतमजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था. उसकी शादी लगभग छह साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं. पांच साल का अबूबकर और एक छोटा बेटा अर्हम है.

शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदलीं

पति की अचानक मौत से सुनते ही पत्नी चांदनी का रोरोकर बुरा हाल है और शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी जुटाई है. हालांकि, इस हादसे के बाद गमगीन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY