बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश भिड़ंत, फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर Team India​ | हैलीपैड खराब, सड़कें चलने के लायक नहीं… बुलंदशहर में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर बोले अखिलेश यादव​ | जसप्रीत बुमराह को लेकर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर लगाया डबल स्टैंडर्ड का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Raghav Chadha Controversy: राघव चड्ढा का नाम Delhi की वोटर लिस्ट में जुड़ने पर विवाद, AAP ने उठाए सवाल​

Raghav Chadha Delhi Voter List: पंजाब से भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल होने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।  यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाया गया था। अब उनका नाम […]

Raghav Chadha Delhi Voter List: पंजाब से भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल होने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। 

यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाया गया था। अब उनका नाम दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सामने आया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपडेट और स्वीकृत आवेदन के जरिए हुई है।

न्यू राजेंद्र नगर, बूथ/पार्ट नंबर 46 के Draft Electoral Roll में 746 वोटर थे और Raghav Chadha जी का नाम नहीं था।

Raghav Chadha जी खुद दावा कर रहे थे कि वे पंजाब के वोटर हैं और वहीं दोबारा वोट बनवाएंगे। चुनाव आयोग ने भी Draft Electoral Roll फ्रीज़ कर दिया था।

ऐसे में SIR के… pic.twitter.com/BHJajZXDqX

— AAP September 8, 2026

31 अगस्त को जारी लिस्ट में नहीं था राघव का नाम

दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को जारी हुई थी। इसमें संबंधित बूथ की सूची क्रमांक 746 पर समाप्त हुई थी और चड्ढा का नाम मौजूद नहीं था। बाद में उनका नाम बूथ नंबर 46 पर क्रमांक 747 के रूप में दिखाई देने का दावा किया गया। 

Punjab की Voter List में नाम तो दिल्ली में कैसे जुड़ा?

के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब चड्ढा पंजाब में मतदाता होने की बात कह रहे थे, तब उनका नाम दिल्ली में किस आधार पर जोड़ा गया।

Raghav Chadha बोले तय नियमों का पालन किया

वहीं, राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के लागू नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया है। चड्ढा ने पलटवार करते हुए AAP पर राजनीतिक हमला करने का आरोप लगाया।

Delhi की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को होगी जारी

नियमों के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दावाआपत्ति अवधि के दौरान Form 6 के जरिए पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। ERO की मंजूरी मिलने के बाद पात्र आवेदकों के नाम अंतिम सूची में शामिल किए जा सकते हैं। दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होनी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY