बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे तिलक वर्मा, अब 15 साल के खिलाड़ी ने जमकर लिया बदला​ | मातृशक्ति के सम्मान से समाज का भविष्य…योगी सरकार में नारी सशक्तीकरण की नईं योजनाओं को जानें?​ | महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश भिड़ंत, फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर Team India​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

NSE IPO Price Band: 2100 नहीं अब इस भाव पर मिलेगा दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज का शेयर​

NSE IPO Price Band: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बेहद अहम खबर है. देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के मेगा आईपीओ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से इस इश्यू का इंतजार कर रहे आम निवेशकों को अब ये शेयर पहले के मुकाबले काफी […]

NSE IPO Price Band: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बेहद अहम खबर है. देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के मेगा आईपीओ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से इस इश्यू का इंतजार कर रहे आम निवेशकों को अब ये शेयर पहले के मुकाबले काफी सस्ते भाव पर मिल सकता है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपने शेयर का प्राइस बैंड घटाने का मन बना लिया है.

बाजार में पहले इस बात की चर्चा थी कि एक्सचेंज का शेयर 2000 रुपये से 2100 रुपये के बीच आ सकता है. लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार कंपनी अपना प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये के बीच तय करने जा रही है. भाव कम होने से एक्सचेंज का कुल वैल्यूएशन भी तेजी से नीचे आया है. पहले जहां कंपनी 5.26 ट्रिलियन रुपये का वैल्यूएशन मानकर चल रही थी, वहीं अब नए प्राइस बैंड के हिसाब से ये वैल्यूएशन 4.42 ट्रिलियन रुपये के आसपास रह जाएगा.

भाव घटने से नाराज हुए निवेशक

शेयर का भाव कम होने का सीधा असर आईपीओ के कुल साइज पर पड़ा है. जिन निवेशकों को इस ऑफर फॉर सेल में अपने शेयर बेचने थे, उनमें से कुछ ने इतने सस्ते भाव पर अपनी हिस्सेदारी बेचने से साफ इनकार कर दिया है. यही वजह है कि एक्सचेंज ने अब बेची जाने वाली कुल हिस्सेदारी को कम करने का फैसला किया है. शुरुआत में एनएसई की योजना 6 फीसदी इक्विटी कैपिटल बेचने की थी. लेकिन शेयरधारकों के पीछे हटने के बाद अब ये साइज घटाकर 5.5 फीसदी किया जा सकता है. मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी भी प्राइस बैंड से जुड़ी अंतिम चर्चा चल रही है, इसलिए अभी भी इसके फाइनल साइज में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

कब से लगा सकेंगे पैसा

एनएसई फिलहाल ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव्स एक्सचेंज है. सूत्रों की मानें तो एक्सचेंज इसी हफ्ते अपने आधिकारिक प्राइस बैंड का ऐलान कर देगा. इसके बाद 14 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में ये आईपीओ आम पब्लिक के सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जा सकता है. कंपनी ने इसी साल जून के महीने में अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस बाजार नियामक सेबी के पास जमा कराया था. सेबी ने हाल ही में 4 सितंबर को इस आईपीओ के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. ये इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसका मतलब है कि इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा.

हुंडई के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ

अगर कंपनी 1785 रुपये के ऊपरी भाव पर 5.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचती है, तो इस आईपीओ के जरिए करीब 243 अरब रुपये जुटाए जाएंगे. इस बड़े साइज के साथ ये साल 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा. हुंडई इंडिया ने हाल ही में अपने इश्यू से करीब 279 अरब रुपये जुटाए थे.

कौन बेच रहा अपनी हिस्सेदारी

ड्राफ्ट फाइलिंग के मुताबिक, इस बड़े इश्यू में कई दिग्गज वित्तीय संस्थाएं अपनी हिस्सेदारी कम कर रही हैं. इनमें विदेशी निवेशकों से लेकर भारत के कई सरकारी बैंक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार मॉर्गन स्टेनली, टेमासेक होल्डिंग्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉर्प, न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथसाथ ओरिएंटल इंश्योरेंस जैसी बड़ी कंपनियां इस आईपीओ में अपने शेयर बेचकर पैसा निकालेंगी. एनएसई के एक प्रतिनिधि से इस मामले में संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY