कॉफी को बनाने के कई अलगअलग तरीके होते हैं और स्वाद के हिसाब से इनके नाम होते हैं जैसे एस्प्रेसो, कैपुचिनो, कैफे लाटे, अमेरिकानो, मोचा, फ्लैट व्हाइट, मैकियाटो, कोल्ड ब्रू. बुलेट प्रूफ कॉफी के साथ बहुत सारे लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं. एक बार एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी बुलेट प्रूफ कॉफी के बारे में बताया था. उनका कहना है कि इससे पेट का सेहत बेहतर होती है. आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है और पूरे दिन के लिए एनर्जी भी मिलती है.

बुलेट प्रूफ कॉफी को मेंटली फोकस बढ़ाने में भी हेल्पफुल माना जाता है तो वहीं लोग इसे फिट रहने के लिए भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं. जनरली डॉक्टर्स ब्लैक कॉफी को सबसे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं, हालांकि बुलेट प्रूफ कॉफी भी हेल्थ के लिहाज से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉफी की रेसिपी के टाइप्स में से एक है. चलिए जान लेते हैं इसके लिए आपको क्याक्या चाहिए.
1 कप कॉफी के इनग्रेडिएंट्स
- एक चम्मच कॉफी पाउडर
- एक चम्मच गाय का शुद्ध घी
- अच्छी तरह उबला हुआ 1 कप गर्म पानी
कैसे बनाएं ये कॉफी?
बुलेट प्रूफ कॉफी को बनाने का तरीका बेहद सिंपल है. इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप में कॉफी पाउडर एड करना है. अगर हार्ड कॉफी पसंद है तो थोड़ा सा ज्यादा कॉफी पाउडर लें. इसमें शुद्ध देसी घी डालें और फिर ऊपर से गर्म पानी मिलाएं. इन सारी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें.
कुछ लोग बुलेट प्रूफ कॉफी बनाने के लिए पहले कॉफी पाउडर, देसी घी को थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करते हैं. इसके बाद इसमें बाकी बचा गर्म पानी मिलाकर कॉफी तैयार की जाती है. दरअसल इस तरीके से घी बहुत अच्छी तरह से मिल जाता है.
भाग्यश्री ने गिनाए फायदे
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने दिवाली के समय इसकी रेसिपी शेयर करते हुए बताया था कि बहुत ज्यादा खा लेने पर पेट की सफाई के लिए भी ये काफी फायदेमंद रहती है और वेट लॉस में भी मदद करती है. इसे आप एक महीने अगर रेगुलर पीते हैं तो आपको फर्क नजर आ सकता है. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इसका टेक्सचर काफी पसंद आता है.
कॉफी के फायदे
अगर हम एक सीमित मात्रा में बिना शुगर, बिना दूध के कॉफी पीते हैं तो ये हमारे लिवर को फायदा पहुंचाती है और फैट भी बर्न करती है. इसी के साथ ये हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम को एक्टिव करने में मदद करती है, जिससे आपको थकान कम महसूस होती है और सुस्ती से छुटकारा मिलता है. जब आप कॉफी में घी एड कर देते हैं तो इसके फैट्स हल्केहल्के घुलते हैं और आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं.