मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Minorities Commission New Chairman: उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, 8 सदस्य भी बनाए गए​ | Asia Cup 2026 : ‘पाकिस्तान बिना फाइनल जीते ही लगातार दो ट्रॉफी जीत लेगा’, अजय जडेजा ने मोहसिन नकवी पर कसा तंज​ | AIM Congress 2026: MP में निवेश की संभावनाओं पर जोर, CM मोहन यादव ने Crescent Group CEO से की वन-टू-वन मीटिंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AIM Congress 2026: दुबई में CM मोहन यादव ने DP World CEO से की चर्चा, MP में लॉजिस्टिक्स विस्तार पर बनी रणनीति​

AIM Congress 2026 MP CM Mohan Yadav: भोपाल/दुबई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस2026’ के तीसरे दिन 8 सितंबर को डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिजवान सूमार के साथ चर्चा की। दोनों के बीच लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। डीपी वर्ल्ड मध्यप्रदेश में […]

AIM Congress 2026 MP CM Mohan Yadav: भोपाल/दुबई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस2026’ के तीसरे दिन 8 सितंबर को डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिजवान सूमार के साथ चर्चा की।

दोनों के बीच लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। डीपी वर्ल्ड मध्यप्रदेश में पहले से ही संचालित है। इसलिए इसका ज्यादा विस्तार कर और फायदा लिया जा सकता है। इस बैठक में दोनों के बीच मध्यप्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने सूमार को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2027 का भी निमंत्रण दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार की बीच हुए बैठक में तय किया गया कि पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित किया जाए। इसका संचालन और विस्तार किया जाए। प्रमुख औद्योगिक और कृषि क्लस्टरों को सेवा देने वाली मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्डचेन सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

बैठक में यह चर्चा भी हुई कि मध्यप्रदेश के निर्यातकों को प्रमुख पोर्ट और वैश्विक व्यापार गलियारों से सीधा जोड़ना चाहिए। कुशल रेलआधारित माल ढुलाई के माध्यम से लॉजिस्टिक्स लागत और ट्रांसपोर्ट का समय कम करते हुए किसानों, एफपीओ, एमएसएमई और उद्योगों के लिए कार्गो समेकन, मूल्य संवर्धन और निर्यात सहायता प्रदान की जाए। बैठक में मध्यप्रदेश में आईसीडी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

भारत सहित 80 देशों में फैला व्यापार

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार ने बताया कि डीपी वर्ल्ड कंपनी एंडटूएंड सप्लाई चेन और व्यापार समाधानों की एकीकृत वैश्विक प्रदाता है। यह दुबई सरकार की 100% स्वामित्वता वाली कंपनी है। यह कंपनी पोर्ट, टर्मिनल, कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स, फ्रेट फॉरवर्डिंग, समुद्री सेवाएं और आर्थिक क्षेत्र संचालित करती है। कंपनी का टर्नओवर करीब 2 लाख 12,300 करोड़ है। कंपनी भारत सहित 80 देशों में काम कर रही है।

बेहतर हुआ ट्रांसपोर्टेशन

बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार को बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश में नई उद्योग नीतियां लागू की हैं। इसका निवेशकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। मध्यप्रदेश की कनेक्टिवटी देश के हर कोने और पोर्ट से है। प्रदेश में नए एयरपोर्ट बनने से ट्रांसपोर्टेशन और बेहतर हो गया है।

यह भी पढ़ें :

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY