बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सेना के 3 विमानों की लैंडिंग…एयरक्राफ्ट IL-76 भी शामिल​ | हार्दिक पंड्या की 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान​ | नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 दिन इन वाहनों की एंट्री बैन, जानें डायवर्जन रूट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली हिंसा: ‘सर तन से जुदा’ नारा देश के लिए खतरा’ HC ने की सख्त टिप्पणी, तौकीर रजा की जमानत खारिज​

बरेली हिंसा मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सर तन से जुदा नारे को लेकर बेहद सख्त टिप्पणी की. जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि गुस्ताखएनबी […]

बरेली हिंसा मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सर तन से जुदा नारे को लेकर बेहद सख्त टिप्पणी की. जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि गुस्ताखएनबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा जैसे नारे की तुलना धार्मिक आस्था से जुड़े नारों से नहीं की जा सकती.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में नाराएतकबीर, अल्लाहुअकबर, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, जय श्री राम और हर हर महादेव जैसे नारों का भी जिक्र किया. हाईकोर्ट के मुताबिक, ये नारे भगवान या गुरु के प्रति सम्मान और धार्मिक आस्था को व्यक्त करते हैं.

भारत की अखंडता को चुनौती देने वाला नारा

वहीं, सर तन से जुदा नारे को अदालत ने पूरी तरह अलग प्रकृति का माना. हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह का नारा कानून के अधिकार के साथसाथ भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाला है. कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसा नारा लोगों को हथियार उठाने और विद्रोह के लिए उकसाने वाला हो सकता है, जो कानून के तहत दंडनीय है.

मौलाना तौकीर रजा खान को मुख्य आरोपी बनाया

दरअसल, 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुई हिंसा के मामले में मौलाना तौकीर रजा खान को मुख्य आरोपी बनाया गया था. इसी मामले में उन्होंने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था. लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY