बच्चों के लिए बाजार में कपड़ों के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. जब हम बात बेबी के कपड़े खरीदने की तो हर एक बारीकी पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन जब थोड़े बड़े बच्चों के कपड़े खरीदते हैं तो कुछ गलतियां कर देते हैं. सिर्फ डिजाइन और रंग का ध्यान रखकर ही कपड़े न खरीदें, बल्कि इस बात का भी ध्यान दें कि क्या आपका बच्चा इसमें कंफर्टेबल रहेगा या फिर नहीं. बच्चों के कपड़े खरीदने में बहुत सारे फैक्टर ध्यान में रखने की जरूरत होती है, हालांकि कई बार लोग इसमें गलती करते हैं. ऐसी कौन सी 5 गलतियां हैं जो हमें बच्चों के कपड़े खरीदते वक्त नहीं करनी चाहिए.

बच्चों के कपड़े खरीदते वक्त अगर आप कुछ चीजें ध्यान में रखेंगे तो इससे आपको भी कपड़े की धुलाई और रखरखाव में परेशानी नहीं होती है. इसके अलावा बच्चे के लिए भी ये आरामदायक रहता है, जैसे त्वचा आदि को नुकसान नहीं पहुंचता है.
बिल्कुल फिटिंग वाले कपड़े न लें
बच्चे के कपड़े खरीदते वक्त उसकी उम्र और साइज का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए. सीधे तौर पर कहा जाए तो बहुत ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े नहीं खरीदने चाहिए. इससे बच्चे को खेलते समय दिक्कत हो सकती है. कपड़े की स्टिचिंग भी जल्दी निकल जाती है. इसी तरह से बहुत ज्यादा बढ़े और ढीले कपड़े भी पहनने से बच्चा परेशान हो सकता है.
बहुत ज्यादा डिटेलिंग से बचें
बच्चे के लिए आप जो भी कपड़े खरीद रहे हैं. उसमें ये ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा डिटेलिंग न दी गई हो. जैसे एम्ब्रॉयडरी वर्क में यूज किए जाने वाला थ्रेड अंदर की तरफ त्वचा से तो टच नहीं होगा. कपड़े में बारीक बीड्स तो लगे हुए नहीं हैं, क्योंकि ये टूटकर बच्चे के कान या मुंह में जाने का डर बना रहता है.
चमक देखकर न खरीद लें फैब्रिक
कपड़ा देखने में बहुत ज्यादा आकर्षक लग रहा है तो इसे सीधे पसंद करके न खरीद लें. आपको ये देखना जरूरी है कि कपड़ा त्वचा पर मुलायम रहेगा या फिर नहीं. इसके अंदर की सलाई चुभेगी तो नहीं. कपड़े में किस तरह का अस्तर इस्तेमाल किया गया है.
बटन और जिप की क्वालिटी
कपड़े खरीदते वक्त ये भी देखें कि इसमें लगे बटन, जिप, लेस, बीड्स और एम्ब्रॉयडरी की फिनिशिंग कैसी है. अगर ये ढीले हैं तो ऐसे कपड़े को न खरीदें. कई बार हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इस वजह से बच्चा जब कपड़ा पहनता है तो ये एक ही बार में खराब हो सकता है. इसी के साथ ये डिटेलिंग बच्चे की त्वचा पर रगड़ लगा सकती है जिससे उसे रैशेज हो सकते हैं.
बच्चे की पसंद को न करें इग्नोर
पेरेंट्स जब बच्चों के कपड़े खरीदते हैं तो वो अक्सर अपनी पसंद के ही कपड़े लेते हैं, लेकिन बच्चे की पसंद को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे बच्चा कपड़ा पहनते वक्त खुश नहीं रहेगा. हालांकि इसके बावजूद भी आपको बाकी की चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है.