सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sehat Samvad 2026: साइलेंट किलर है मोटापा….लोग इसे कैसे डील करते हैं लोग? डॉक्टर ने बताया​ | शराब से शबाब तक: पटाया में US सैनिकों की ‘लिबर्टी’, लड़कियों संग मौज करते दिखे 5000 अमेरिकी सैनिक​ | Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गणेश उत्सव की कर लें तैयारी, अभी से बनवा लें पीले रंग के सूट…देखें डिजाइन​

गणेश उत्सव के लिए आप कीर्ति सुरेश के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने यलो कलर की फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसमें वी नेकलाइन दी गई है और बंधेज इंस्पायर प्रिंट है. गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले बॉर्डर का दुपट्टा लुक को रिच बना रहा है. पिंक शेड का ग्लोइंग मोनोक्रोमेटिक मेकअप और हैवी ईयररिंग […]

गणेश उत्सव के लिए आप कीर्ति सुरेश के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने यलो कलर की फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसमें वी नेकलाइन दी गई है और बंधेज इंस्पायर प्रिंट है. गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले बॉर्डर का दुपट्टा लुक को रिच बना रहा है. पिंक शेड का ग्लोइंग मोनोक्रोमेटिक मेकअप और हैवी ईयररिंग उनके इस फेस्टिव लुक को कंप्लीट कर रहे हैं.

राशा थडानी का ये लुक भी फेस्टिव वाइब से भरपूर है. आप उनकी तरह प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती बनवा सकती हैं, जिसके साथ प्लेन फैब्रिक का कलीदार प्लाजो एड करें. कुर्ती के दामन और प्लाजो के बॉटम पर गोल्डन लेस वर्क किया गया है. तो वहीं शिफॉन फैब्रिक के फ्लोई दुपट्टे के साथ सूट को कंप्लीट किया गया है.

रूपाली गांगुली के इस सूट डिजाइन से भी गणेश उत्सव के लिए इंस्पिरेशन ली जा सकती है. उन्होंने कशीदाकारी लेस की डिटेलिंग वाला सूट कैरी किया है. कुर्ती की नेकलाइन के साथ ही दुपट्टे पर भी हैवी बॉर्डर दिया गया है. एक्ट्रेस ने अपने लुक को वेवी सॉफ्ट हेयर और स्टेटमेंट झुमको के साथ कंप्लीट किया है.

मिरर वर्क आउटफिट कमाल के लगते हैं. गणेश उत्सव के लिए आप श्वेता तिवारी की तरह यलो कलर का मिरर वर्क सूट बनवा सकती हैं. शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग शरारा दिया गया है, जिसमें मिरर वर्क की छोटीछोटी बूटियां दी गई हैं. एक्ट्रेस ने मेकअप को नेचुरल रखा है और हैवी ईयररिंग के साथ लुक को इनहैंस किया है.

सोनारिका भदौरिया का ये लुक लाइट वेट होने के साथ ही ट्रेंडी भी है. नेकलाइन के साथ ही दामन और स्लीव्स के बॉटम पर कट वर्क किया गया है और सूट की स्टिचिंग कश्मीरी स्टाइल में की गई है. एक्ट्रेस ने साथ में स्ट्रेट लाइन प्लाजो कैरी किया है और कर्व किनारी वाले लाइट वेट दुपट्टे के साथ लुक को कंप्लीट किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY