सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sehat Samvad 2026: साइलेंट किलर है मोटापा….लोग इसे कैसे डील करते हैं लोग? डॉक्टर ने बताया​ | शराब से शबाब तक: पटाया में US सैनिकों की ‘लिबर्टी’, लड़कियों संग मौज करते दिखे 5000 अमेरिकी सैनिक​ | Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पीएम मोदी के 25 साल का प्रशासनिक सफर, बंगाल में हर बूथ पर जलेंगे 25 दीये​

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक सफर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी शुरू कर दी है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा। पश्चिम बंगाल में अभियान को बूथ से लेकर जिला स्तर तक ले […]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक सफर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी शुरू कर दी है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा।

पश्चिम बंगाल में अभियान को बूथ से लेकर जिला स्तर तक ले जाने की तैयारी है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 दीये जलाए जाएंगे। इन दीयों को उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और सेवा के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में बताया गया है।

अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और विशेष शिविरों के जरिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सहायता करने की योजना है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और विकास से जुड़े संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। देश के अन्य राज्यों में भी इसी अवधि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY