सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बागपत में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, 8 की मौत, 24 घायल​ | PM मोदी की एक अपील और इतनी कम हुई सोने की डिमांड, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान​ | UP Congress President Ajay Rai Arrest: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का विरोध करने जा रहे थे सहारनपुर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा तो चपरासी से लेकर अफसर तक की इतनी बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरा कैलकुलेशन​

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच इन दिनों काफी चर्चा है. देश के अलगअलग राज्यों में इसे लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं. फिलहाल वेतन वृद्धि को लेकर सबसे बड़ी बहस फिटमेंट फैक्टर पर टिकी है. कर्मचारी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि […]

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच इन दिनों काफी चर्चा है. देश के अलगअलग राज्यों में इसे लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं. फिलहाल वेतन वृद्धि को लेकर सबसे बड़ी बहस फिटमेंट फैक्टर पर टिकी है. कर्मचारी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी सैलरी में असल में कितनी बढ़ोतरी होगी. अगर सरकार सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर 8वें वेतन आयोग में भी 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो कर्मचारियों की बल्लेबल्ले होना तय है. आइए समझते हैं कि इस फॉर्मूले से चपरासी, टीचर से लेकर क्लास1 ऑफिसर तक की सैलरी में कितना उछाल आएगा.

फिटमेंट फैक्टर का गणित

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि फिटमेंट फैक्टर आखिर काम कैसे करता है. असल में ये एक तरह का मल्टीप्लायर होता है. जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो पुरानी बेसिक सैलरी को इसी फैक्टर से गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है. सातवें वेतन आयोग में इसे 2.57 रखा गया था. अगर इस बार भी इसी फॉर्मूले को अपनाया जाता है, तो कैलकुलेशन बेहद सीधा होगा. नई बेसिक सैलरी निकालने के लिए पुरानी बेसिक सैलरी को 2.57 से गुणा करना होगा.

फिटमेंट फैक्टर फार्मूला: नई बेसिक सैलरी=पुरानी बेसिक सैलरी ×फिटमेंट फैक्टर

चपरासी से लेकर टीचर की सैलरी

अब बात करते हैं कि अलगअलग पदों पर बैठे कर्मचारियों की जेब में कितने पैसे आएंगे. अगर हम ग्रुपडी कर्मचारियों यानी चपरासी की बात करें, तो 7वें वेतन आयोग में उनकी शुरुआती बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है. 2.57 के फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से ये सीधे 46,260 रुपये हो जाएगी. इसी तरह लेवल6 पर तैनात किसी प्राइमरी या टीजीटी टीचर की मौजूदा बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है. नए फॉर्मूले के लागू होने पर इनकी बेसिक पे बढ़कर लगभग 91 हजार रुपये हो जाएगी.

पद / कर्मचारी वर्ग 7वें CPC में न्यूनतम बेसिक सैलरी 2.57 फिटमेंट फैक्टर के बाद नई बेसिक सैलरी बेसिक सैलरी में कुल बढ़ोतरी
चपरासी / एमटीएस ₹18,000 ₹46,260 +₹28,260
टीचर / प्राइमरीटीजीटी ₹35,400 ₹90,978 +₹55,578
क्लास1 ऑफिसर / आईएएसएसडीएम ₹56,100 ₹1,44,177 +₹88,077
नोट: यह केवल बेसिक सैलरी का कैलकुलेशन है. DA , HRA और TA जुड़ने के बाद वास्तविक सैलरी इससे अधिक होगी.

अफसरों के वेतन में तगड़ा उछाल

क्लास1 ऑफिसर्स के लिए भी ये खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. लेवल10 के अधिकारी की मौजूदा शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये होती है. जब इसमें 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लगेगा, तो ये आंकड़ा 1,44,177 रुपये पर पहुंच जाएगा. यानी अधिकारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी ही 1.44 लाख रुपये के पार हो जाएगी.

भत्तों समेत पेंशनर्स को भारी फायदा

आठवें वेतन आयोग का फायदा सिर्फ बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहने वाला है. बेसिक पे बढ़ने के साथ ही अन्य भत्तों पर भी सीधा असर पड़ेगा. जैसे ही नया आयोग लागू होगा, महंगाई भत्ता शून्य से रीसेट हो जाएगा. इसके बाद ये नई बेसिक पे पर कैलकुलेट होगा. मकान किराया भत्ता व यात्रा भत्ता भी इसी नई बेसिक सैलरी के आधार पर रिवाइज किए जाएंगे. इसका सीधा मतलब है कि कर्मचारियों की टेकहोम सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा. वहीं पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ी राहत मिलेगी. न्यूनतम पेंशन जो अभी 9,000 रुपये है, वह 2.57 फिटमेंट फैक्टर के साथ बढ़कर 23,130 रुपये हो जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY