सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली बिल्डिंग हादसे में MP के दो छात्रों की मौत, कटनी के अक्षत और देवास के अर्पित ने गंवाई जान​ | मोहसिन नकवी फिर चुराएगा एशिया कप की ट्रॉफी? पाकिस्तान क्रिकेट की इज्जत का कबाड़ होना तय!​ | Bhaum Pradosh Vrat 2026: इस दिन है सितंबर का पहला भौम प्रदोष, Lord Shiva और Hanuman जी की बरसेगी विशेष कृपा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhirendra Shastri Kolkata: मंत्री का पर्ची निकालने का अनुरोध, धीरेंद्र शास्त्री बोले- CM हाउस में लगे दरबार, मंत्रियों-विधायकों को बागेश्वर धाम बुलाया​

Dhirendra Shastri Kolkata: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आजकल पश्चिम बंगाल की राजधानी में चल रही है। 4 से 6 सितंबर तक आयोजित कथा के दूसरे दिन शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहे। […]

Dhirendra Shastri Kolkata: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आजकल पश्चिम बंगाल की राजधानी में चल रही है। 4 से 6 सितंबर तक आयोजित कथा के दूसरे दिन शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Dhirendra Shastri को मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट 

सौजन्य भवन में मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्रियों व अधिकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। उन्हें मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ रात का भोजन किया इस दौरान तमाम धार्मिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

मंत्री ने पर्ची निकालने का किया अनुरोध

रात्रि भोजन के दौरान शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से पर्ची निकालने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने कहा कि एक दिन का दिव्य दरबार मुख्यमंत्री आवास में लगाना चाहिए। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत सभी मंत्रियों और विधायकों को बागेश्वर धाम आने का न्योता भी दिया।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY