रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
नाश्ते में उबले अंडे खाकर हो गए हैं बोर, ट्राई करें एग की ये 5 हेल्दी रेसिपीज​ | वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान है BCCI सिर्फ 15 साल की उम्र में इस टीम का बनाया कप्तान, इस वजह से ईशान की जगह बने कप्तान​ | Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कीर्ति सुरेश नहीं पीती हैं प्रोटीन शेक, खुद को फिट रखने के लिए खाती हैं ये चीजें!​

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 201819 में तकरीबन 9 किलो वजन घटाया था. इसी साल उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो प्रोटीन शेक नहीं लेतीं, बल्कि नेचुरल फूड्स के जरिए उन्होंने प्रोटीन इनटेक को कंप्लीट किया. एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान बताया कि वो अपनी डाइट में क्याक्या शामिल किया करती थीं. इसमें अंडे […]

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 201819 में तकरीबन 9 किलो वजन घटाया था. इसी साल उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो प्रोटीन शेक नहीं लेतीं, बल्कि नेचुरल फूड्स के जरिए उन्होंने प्रोटीन इनटेक को कंप्लीट किया. एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान बताया कि वो अपनी डाइट में क्याक्या शामिल किया करती थीं. इसमें अंडे से लेकर वेजिटेरियन फूड्स तक थे.

दरअसल वेट लॉस जर्नी में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें, क्योंकि ये आपकी मसल्स को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी होता है, नहीं तो आपको कमजोरी महसूस हो सकती है. जान लेते हैं कि कीर्ति सुरेश प्रोटीन के लिए किन फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाती थीं.

एग वाइट को बनाया डाइट का हिस्सा

कीर्ति सुरेश ने बताया था कि वो अपनी डाइट में अंडे का सफेद हिस्सा शामिल करती हैं. एक दिन में वो लगभग 6 से 7 एग वाइट खाती हैं. उन्होंने बिहाइंडवुड्स के इंटरव्यू में कहा था, “सच कहूं तो मैं प्रोटीन शेक भी नहीं लेती. मुझे प्रोटीन शेक के मुकाबले अंडे की सफेदी लेना ज्यादा पसंद है. मुझे नहीं पता कि यह अच्छा है या बुरा, लेकिन मुझे यह ज्यादा नेचुरल लगता है.”

प्रोटीन के वेजिटेरियन सोर्स

कीर्ति सुरेश ने ये भी शेयर किया कि वो असल में अंडे के अलावा सोया और मुख्य रूप से नट्स लेती हैं और टोफू, दालें, पनीर, चना भी खाती हैं. इसी के साथ वो अपनी डाइट में सब्जियां भी शामिल करती थीं, क्योंकि उनका कहना था कि आपको नहीं पता होता है कि आपके बालों, स्किन और फिटनेस के लिए कौन से अमीनो एसिड्स या प्रोटीन मिल रहे हैं, जबकि इन फूड्स में ज्यादातर सब कुछ होता है.

खुद शेयर की थी जर्नी

कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी फिटनेस जर्नी को शेयर किया था और बताया था कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत जरूरी होती है. इसी के साथ उन्होंने 2020 में योग करना भी शुरु किया था. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में एक लंबा कैप्शन लिखकर बताया था कि 2013 में जब उन्होंने एक कलाकार के तौर पर शुरुआत की थी, तो उन्हें कुछ पता नहीं था. उन्हें भी लगता था कि जिम उनके लिए नहीं है. इस वजह से एक्ट्रेस ने उन बेसिक चीज़ों को नज़रअंदाज़ किया जिनकी उनकी बॉडी को जरूरत थी.

2018 में किया वेट लॉस

कीर्ति सुरेश ने इस पोस्ट में लिखा था, “2018 में ‘महानति’ के बाद, एक ब्रेक के दौरान, मैंने सोचा, “क्यों न कोशिश की जाए?” मैंने हाईप्रोटीन, लोकार्ब डाइट के साथ HIIT और कार्डियो शुरू किया. 9 महीनों में 10 किलो वजन कम किया. मुझे गर्व महसूस हुआ, लेकिन फिर लोगों ने मुझे ‘कमजोर’ कहा और कहा कि मैंने ‘सर्जरी’ करवाई है. मैंने हमेशा चीज़ों को नैचुरल रखा है, यहां तक कि अपने चेहरे के मामले में भी, इसलिए ऐसी बातें सुनकर थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मेरी सारी मेहनत को सर्जरी का नाम दे दिया गया!”

योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की

एक्ट्रेस ने इसमें आगे लिखा, “आखिरकार, 2020 में मैंने योग करना शुरू किया. इसने सब कुछ बदल दिया. इसने मुझे बैलेंस और कॉन्फिडेंस दिया, और खुद का ख्याल रखने का एक ऐसा तरीका दिया जो सच में सही लगा, लेकिन समय के साथ मुझे सच्चाई समझ आई… जिम वाकई काम करता था! बस मैं उसे सही तरीके से नहीं कर रही थी. और मुझे समझ आया कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कितनी ज़रूरी है.”

यहां देखें पोस्ट

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Keerthy Suresh द्वारा साझा की गई पोस्ट

नोट:एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस जर्नी को किस तरह से किया, क्या खाया कौन सी गलतियां की ये डिटेल शेयर की है. हालांकि हर किसी का शरीर अलग तरह से रिएक्ट करता है, इसलिए जरूरी है कि एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY