रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
नाश्ते में उबले अंडे खाकर हो गए हैं बोर, ट्राई करें एग की ये 5 हेल्दी रेसिपीज​ | वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान है BCCI सिर्फ 15 साल की उम्र में इस टीम का बनाया कप्तान, इस वजह से ईशान की जगह बने कप्तान​ | Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अखिलेश यादव PDA को लेकर खुद कन्फ्यूज… BJP नेता हरीश द्विवेदी का सपा प्रमुख पर हमला​

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकताओं को जीत का मंत्र दिया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश यादव के ‘PDA’ पर भी सवाल उठाए. लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश द्विवेदी कहा […]

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकताओं को जीत का मंत्र दिया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश यादव के ‘PDA’ पर भी सवाल उठाए.

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश द्विवेदी कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बनाई गई नई टीम में उत्तर प्रदेश को अहम प्रतिनिधित्व मिला है. उन्होंने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी के तौर पर उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.

हरीश द्विवेदी ने कहा कि BJP कार्यकर्ता आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश द्विवेदी के साथ BJP के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे. द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो राज्य के लिए सम्मान की बात है.

UP में BJP को मजबूत करने पर जोर

हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें जो भूमिका सौंपी गई है, उसमें वे पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों और भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों का एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो देश को तरक्की करते हुए नहीं देखना चाहता और देश के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर BJP को और मजबूत करने का आह्वान किया.

सपा पर साधा निशाना

बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि समाजवादी पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए क्या किया है. 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में रही SP सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने वह दौर देखा है.

अखिलेश की कथनी और करनी में बड़ा अंतर

हरीश द्विवेदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर बताया. उन्होंने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी राजनीति से चलने वाली पार्टी बताया और कहा कि पार्टी में एक ही परिवार का दबदबा है. उन्होंने दावा किया कि SP के यादव समुदाय से पांच सांसद हैं और वे सभी एक ही परिवार से हैं.

PDA को लेकर अखिलेश पर तंज

हरीश द्विवेदी ने अखिलेश यादव के ‘PDA’ फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए. उन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव खुद इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि असल में PDA क्या है.” वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनसे बातचीत करेगा.

राहुल गांधी पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि न तो राहुल गांधी खुद और न ही उनकी मां को पता होता है कि वह क्या कहने वाले हैं. विपक्षी दलों पर राजनीतिक कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाते हुए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY