रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
चेहरे पर दिखेगा गजब का निखार, घर पर बना लें ये 4 तरह के नेचुरल टोनर​ | प्यार, शादी और इनकार… फिर पुल से लगा दी छलांग, हिंडन नदी में कूदी युवती की तलाश जारी​ | भारतीय बाजार में लौटा विदेशी पैसा, FPIs ने अगस्त में जमकर निवेश किया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सत्ता में आए तो 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना, योगी सरकार पर बरसे अखिलेश; एक्सप्रेसवे से स्कूलों तक घेरा​

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि कहा कि जुझौतिखण्ड गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव […]

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि कहा कि जुझौतिखण्ड गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव जी को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था. उन्होंने कहा कि महाराजा खंगार की प्रतिमा लखनऊ की प्रतिष्ठित जगह पर लगाई जाएगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती नदी के किनारे हम महाराजा खेतसिंह खंगार की प्रतिमा लगवाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जाति जनगणना हो और खंगार समाज को सम्मान मिले . उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आती है तो वो 3 महीने में जाति जनगणना करवाएंगे और उन्हें सम्मान देंगे. उन्होंने कहा कि अर्कवंशी , खंगार समाज के लोग धोखा खाए हैं.

खेतसिंह की प्रतिमा को लेकर BJP पर हमला

सपा प्रमुख ने कहा कि झांसी में जब वो प्रतिमा लगाने के लिए गए तब लोगों ने कहा पहली बार हेलीकॉप्टर आया है. उन्होंने कहा कि झांसी की उस रैली में बड़ी संख्या में लोग आए थे. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर अर्कवंशी खंगार समाज के लोग लाल बत्ती लगा कर अपने घर जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने महाराजा खेतसिंह खंगार की प्रतिमा लगाई लेकिन वो भ्रष्टाचार से बनी थी और टूट गई.

महिलाओं को 40 हजाप रुपए देने का वादा

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने पहले प्रधानमंत्री और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिमा लगाई और बोले कि वो पीतल की है, लेकिन जब बारिश हुई तो पता चला कि वो तो मिट्टी की है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खंगार समाज के राजा की अष्टधातु की प्रतिमा लगाएगी और सरकार बनने पर इस समाज को एडजस्ट करेंगे. उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनते ही महिलाओं को 40 हज़ार रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खंगार समाज को कुछ नहीं मिला हम कन्या विद्या धन ,और अन्य राहत देंगे.

एक्सप्रेस को लेकर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद टूट गया. गंगा एक्सप्रेस वे धंस गया. कानपुर एक्सप्रेस खत्म हो गया. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी स्पेस टेक्नॉलोजी कहां है. उन्होंने कहा कि हर दिन एक्सप्रेस वे टूट रहा आखिर डिजाइन करने वाला कौन है.

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुलिस का एक ही काम चल रहा है हथेली गर्म पुलिस नर्म.उन्होंने कहा कि आज पुलिस की हिम्मत कौन बढ़ा रहा है. उन्होंने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर कहा कि दूसरे प्रदेश के माफिया आकर प्रदेश में 18 गोलियां मार कर चले गए. उन्होंने कहा कि बालियान का पूरा परिवार न्याय मांग रहा है. उन्होंने कहा कि यह लूट वाली सरकार है. कन्नौज में उत्तर प्रदेश का पहला cow मिल्क प्लांट भी बेच दिया है. क्लार्क होटल के बगल की कीमती जमीन बेच दी.

‘इन लोगों ने राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा’

अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने कई लोग दान मांगते हैं. लेकिन वो मंदिर में चोरी नहीं करते हैं. मगर इन्होंने मंदिर को भी नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि यह लोग अधर्मी लोग हैं. इस बार इनको कोई माफ़ नहीं करेगा. यह लोग मिलावटी लोग हैं. पेट्रोल मिलावटी है , चीनी मंहगी है. उन्होंने कहा कि ये मिलवाती लोग है,पेट्रोल में भी मिलावट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हज़ार स्कूल जो बंद हुए हैं, जिसे उनकी सरकार खोलेगी. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में PDA समाज के लोग के बच्चे सबसे अधिक पढ़ते हैं.

भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है।

भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी! pic.twitter.com/jpYrKOGGqs

— Akhilesh Yadav August 30, 2026

इसके साथ ही सोशल मीडिया रृपर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है, उन्होंने कहा कि भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी.

विदेश में एकता की बातें
और यहाँ देश को ही बाँटें

— Akhilesh Yadav August 30, 2026

वहीं आरएसएस मोहन भागवत के अमेरिका में हिंदूमुस्लिम एकता के संदेश पर तंंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश में एकता की बातें की जाती हैं और भारत में देश को ही बांटने की बात होती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY