शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘तारीख पर तारीख’ बंद करें… लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CM योगी का अफसरों को अल्टीमेटम​ | शेफ पंकज भदौरिया के 5 नुस्खे, किचन का काम हो जायेगा आसान, टाइम भी लगेगा कम​ | बस्ती में SO की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर फंदे से लटकता मिला शव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शेफ पंकज भदौरिया के 5 नुस्खे, किचन का काम हो जायेगा आसान, टाइम भी लगेगा कम​

शेफ ने अंडों के ताज़े होने का पता लगाने का एक आसान तरीका बताया है. पानी से भरा एक बड़ा कटोरा लें और अंडों को उसमें डालें. अगर वे नीचे बैठ जाते हैं, तो वे ताजे हैं, अगर अंडे ऊपर तैरते हैं, तो ये खराब हो चुके हैं. अदरक रेशेदार होती है इसलिए इसे कद्दूकस […]

शेफ ने अंडों के ताज़े होने का पता लगाने का एक आसान तरीका बताया है. पानी से भरा एक बड़ा कटोरा लें और अंडों को उसमें डालें. अगर वे नीचे बैठ जाते हैं, तो वे ताजे हैं, अगर अंडे ऊपर तैरते हैं, तो ये खराब हो चुके हैं.

अदरक रेशेदार होती है इसलिए इसे कद्दूकस करना थोड़ा मुश्किल होता है. शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं, बस अदरक को फ्रीज कर लें! अदरक में नमी भी ज़्यादा होती है जो जम जाती है और बर्फ रेशों को तोड़ देती है, जिससे इसे कद्दूकस करना आसान हो जाता है.

हरी इलायची के कुछ दानों को पीसना हो तो ये सही से पाउडर नहीं बन पाता है, लेकिन अगर आप इसमें थोड़ी चीनी मिला दें और इसके बाद पीसते हैं तो देखिए कितनी आसानी से इसका पाउडर बन जाता है.

अक्सर प्याज का पराठा, कुलचा या कचौड़ी बनाते समय एक समस्या आती है कि स्टफिंग बहुत गीली हो जाती है और उससे पराठा या कचौड़ी फट जाते है.  इससे बचने के लिए, प्याज या मूली में थोड़ा नमक डालें और उन्हें 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब प्याज से सारा पानी निचोड़ लें और फिर स्टफिंग में मिलाएं. इससे आपके पराठे या कुलचे फटेंगे नहीं.

अगर आप प्रेशर कुकर में दाल बना रहे हैं और सीटी बजने के साथ ही दाल का पानी भी बाहर निकलकर प्रेशर कुकर और किचन को गंदा कर देता है, तो इससे बचने के लिए बस पंकज भदौरिया का यह आसान नुस्खा अपनाएं. दाल के साथ प्रेशर कुकर में एक चम्मच डाल दें और फिर उसे उबालें; इससे दाल बाहर नहीं गिरेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY