शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sawan Somwar के ये Astrology Tips दूर करेंगे शादी की अड़चनें, जल्द विवाह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध​ | सुबह-सुबह बड़ा झटका ; महंगी हुई सीएनजी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, चेक करें नए रेट​ | PCB Lords Test Controversy | लॉर्ड्स टेस्ट बहिष्कार की PCB की धमकी से बेखबर थे सरफराज अहमद, बोले- ‘उस वक्त हम लंच कर रहे थे’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Overeating on Raksha Bandhan: राखी पर कहीं ज्यादा तो नहीं खा गए आप? ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स​

राखी पर मिठाई, नमकीन चीजें, दहीभल्ला, चाटपकौड़ी या दूसरी चीजों को लोग शौकशौक में खाते जाते हैं. फेस्टिवल के रंग में ये ज्यादातर ये भूल जाते हैं कि वो ओवरईटिंग कर रहे हैं. कुछ देर बाद अपच, मतली या फिर उल्टी आना फील होने लगता है. एसिडिटी का लगातार बना रहना भी परेशान करता है. […]

राखी पर मिठाई, नमकीन चीजें, दहीभल्ला, चाटपकौड़ी या दूसरी चीजों को लोग शौकशौक में खाते जाते हैं. फेस्टिवल के रंग में ये ज्यादातर ये भूल जाते हैं कि वो ओवरईटिंग कर रहे हैं. कुछ देर बाद अपच, मतली या फिर उल्टी आना फील होने लगता है. एसिडिटी का लगातार बना रहना भी परेशान करता है. वैसे आजकल त्योहार पर ज्यादा खा लेने के बाद बॉडी डिटॉक्स के तरीके को बहुत फॉलो किया जाता है.

डिटॉक्सिफाइंग के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जाता है. लेकिन कुछ चीजें या ऐसे तरीके भी हैं जिन्हें अपनाकर खाने से हुए भारीपन को कुछ हद तक कम या दूर किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं..

पानी ज्यादा पिएं

बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे बढ़िया और आसान तरीका है ज्यादा से ज्यादा पानी पीना. खाने से हुए भारीपन में एक साथ ज्यादा पानी पीया नहीं जा सकता. लेकिन आप धीरेधीरे इसे पीकर पेट को हल्का महसूस करा सकते हैं. त्योहार मनाने के बाद पानी पिएं क्योंकि इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और किडनी नॉर्मल तरीके से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल पाती है. किडनी अपना काम ठीक से करेगी तो आपको जल्दी ही अच्छा और हल्का महसूस होने लगेगा.

फाइबर है जरूरी

त्योहार वाले दिन जमकर मीठा और स्नैक्स खा लिए है तो ऐसी चीजें खाएं जिनमें फाइबर ज्यादा हो. इसमें आपके काम सेब, अमरूद, नाशपाती, पपीता और मौसमी जैसे फल आ सकते हैं. इनका जूस निकालकर पीने की गलती न करें क्योंकि डिटॉक्स ड्रिंक पीने के बजाय फाइबर का इंटेक बढ़ाएं. फाइबर ठीक से मिलता है तो पाचन क्रिया ठीक से हो पाती है और अगले दिन पेट साफ हो पाता है. आप चाहे तो रात में सोने से पहले दूध या गुनगुने पानी में इसबगोल को मिलाकर पी सकते हैं.

पपीता और दही का कॉम्बो

ज्यादा तलाभुना या मीठा खाने से पेट में भारीपन महसूस हो रहा है तो हल्की चीजों को खाएं. इसके लिए पपीता खा सकते हैं क्योंकि ये फाइबर का बेस्ट सोर्स है. इसके अलावा दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. वैसे जिन्हें दही से गैस या दूसरी प्रॉब्लम हो उन्हें अपनी सेहत को ध्यान में रखकर इसे खाना चाहिए.

हरी सब्जियां हैं रामबाण इलाज

पालक, लौकी, तोरई, भिंडी या दूसरी सीजनल वेजिटेबल्स को खाएं. क्योंकि इनमें फाइबर के अलावा कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं. ऐसा करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और ज्यादा कैलोरी वाले त्योहार के खाने के बाद डाइट को बैलेंस करने में मदद करते हैं.

नारियल पानी पिएं

वैसे बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप नारियल पानी को पी सकते हैं. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स काफी होते हैं जिनकी वजह से बॉडी नेचुरली हाइड्रेट रहती है. इसके अलावा आप हर्बल टी को पी सकते हैं. अदरक, सौंफ और जीरा जैसी देसी चीजों का पानी तैयार करें और हर्बल ड्रिंक को सिपसिप करके पिएं. वैसे इन्हें टॉक्सिन्स निकालने वाली जादुई ड्रिंक मान लेना सही नहीं है.

सैर है सबसे जरूरी

खानपान का ध्यान रखने के अलावा कुछ देर की सैर भी करनी चाहिए. ऐसा करने से शरीर हल्का महसूस करता है और मीठीनमकीन चीजें आसानी से पचने लगती है. त्योहार वाले दिन भले ही जमकर खाया हो लेकिन वॉक शरीर को रिलैक्स फील करा सकती है. वैसे एक दिन की सैर में बदलाव आना मुश्किल है, इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें. 21 दिन बाद आप शरीर में कई बड़े बदलाव देख पाएंगे.

बता दें कि डिटॉक्स शब्द के साथ ये स्पष्ट रखना बेहतर है कि कोई एक चीज शरीर से चीनी को जादुई तरीके से बाहर नहीं निकालती. पर ये चीजें शरीर को हाइड्रेटेड रखने, ब्लड शुगर स्पाइक के बाद संतुलित डाइट पर लौटने और पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY