गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, अब देनदार झेलेंगे 22000 करोड़ का नुकसान​ | यूपी-बिहार मे नहीं आ रही नेपाल की बाढ़, देख लीजिए गंडक से कोशी तक का लेटेस्ट वाटर लेवल​ | हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के 5 गाने, जिनसे मिली शोहरत… क्या अब यही बने हत्या की वजह की कड़ी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिलजीत दोसांझ के शो में भावुक हुए फैंस​

मुंबई। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘ऑरा टूर’ की शानदार शुरुआत कर दी है। टूर के पहले ही शो में दिलजीत के फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार की एक ।झलक पाने के लिए बेताब नजर आए शो के दौरान माहौल […]

मुंबई। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘ऑरा टूर’ की शानदार शुरुआत कर दी है। टूर के पहले ही शो में दिलजीत के फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार की एक ।झलक पाने के लिए बेताब नजर आए

शो के दौरान माहौल उस समय बेहद भावुक हो गया, जब दिलजीत दोसांझ अपने फैंस के करीब पहुंचे। उन्होंने किसी प्रशंसक को गले लगाकर प्यार जताया तो किसी के हाथ को चूमकर उनका सम्मान किया। दिलजीत के इस अंदाज ने वहां मौजूद फैंस का दिल जीत लिया और कई लोग भावुक नजर आए।

सोशल मीडिया पर भी शो के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दिलजीत के इस अपनापन भरे व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शानदार म्यूजिक, दमदार परफॉर्मेंस और फैंस के साथ दिल से जुड़ने वाले पलों ने ऑरा टूर की शुरुआत को खास बना दिया है।

दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ अपनी गायकी के लिए ही नहीं, बल्कि फैंस के साथ अपने खास रिश्ते के लिए भी बेहद लोकप्रिय हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY