गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में ₹15,000 की भारी गिरावट, Raksha Bandhan Offer पर पाएं बंपर डिस्काउंट​ | क्या है JPNIC विवाद, जिसपर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का खेल? अखिलेश पर बीजेपी ने बोला हमला​ | Bollywood Wrap Up | Kangana Ranaut और Ramdev के बीच चल रही जुबानी जंग, Ankit Baliyan की जिम के बाहर हुई हत्या, आज की बड़े खबरें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अमेरिका में विमान हादसा: अलास्का में क्रैश हुआ प्लेन, तटीय कस्बे के पास पानी में गिरा​

अलास्का/वॉशिंगटन: अमेरिका के अलास्का में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। एक छोटा यात्री विमान दूरदराज के तटीय कस्बे सेल्डोविया के पास उथले पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, Piper PA24 विमान अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकोरेज से उड़ान भरकर […]

अलास्का/वॉशिंगटन: अमेरिका के अलास्का में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। एक छोटा यात्री विमान दूरदराज के तटीय कस्बे सेल्डोविया के पास उथले पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, Piper PA24 विमान अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकोरेज से उड़ान भरकर सेल्डोविया जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर सेल्डोविया स्लो के किनारे के पास पानी में जा गिरा।

हादसे के बाद विमान करीब 15 फीट गहरे पानी में डूब गया। ज्वार का पानी उतरने के बाद बचाव दल मलबे तक पहुंच सका और चारों लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

विमान हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।यह हादसा अलास्का में एक सप्ताह के भीतर हुए दूसरे बड़े विमान हादसों में शामिल है, जिससे दूरदराज के इलाकों में विमानन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY