Gautam Gambhir: भारतीय टीम 23 अगस्त 2026 से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का आगाज करने वाली है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से जीत हासिल की है, अब दूसरे मुकाबले में भी टीम जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करने वाली है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल बीते काफी समय से हेड कोच गौतम गंभीर को कुछ युजर्स का कहना था कि उन्हें भारतीय टीम के हेड कोच का पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनके हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब देखने को मिला है। जिसके बाद गंभीर ने कहा कि मेरा काम केवल भारतीय टीम को ट्रॉफी जितना है, बाकी तो लोग लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी बोलते ही रहते है। तो आइए आपको इस मामले के बारे में पुरी जानकारी देते हैं।
Gautam Gambhir के कोचिंग में 2 ICC ट्रॉफी की अपने नाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौतम गभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच का पद 2024 T20 ODI वर्ल्ड कप के बाद संभाला था। जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर कि कोचिंग में टीम ने ODI फॉर्मेंट वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही साल 2026 की T20 ट्रॉफी को भी अपने नाम किया है। इस हिसाब से गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को 2 ICC टूर्नामेंट के खिताब जितवाए हैं, लेकिन गौतम गंभीर कि कोचिंग में भारतीय टीम अभी तक टेस्ट प्रारुप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम को सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट प्रारुप में हार मिली थी यह सीरीज साल 2024 में खेली गई थी। इस सीरीज के बाद टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ में घर पर ही हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यूजर्स गंभीर को लेकर यह सवाल उठा रहे थे कि अगर उनसे टीम कि कोचिंग नहीं संभाली जा रही है तो ऐसे में उन्हें पद छोड़ देना है चाहिए क्योंकि भारतीय टीम का लगातार खराब प्रदर्शन अच्छी बात नहीं है।
गंभीर ने दिया मुंह तोड़ जवाब
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही है 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि
“मेरा काम भारतीय टीम को ट्रॉफी जीताना है। इसी के साथ ही मैं यह भी सोचता रहता हूं कि भारतीय टीम सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखाती रहे, लेकिन इसके बाद भी कुछ यूजर्स व्यूज और लाइक्स के चक्कर में ऐसे बाते सोशल मीडिया पर करते हैं।”
इसी के साथ ही गौतम गंभीर ने कहा कि
“हम टेस्ट प्रारुप में इतना बुरा भी नहीं कर रहे हैं और टीम मौजूदा समय में भारतीय टीम ट्रांजिशन फेस से गुजर रही है, ऐसे में कुछ कमियां तो देखने को मिलने वाली ही है, फैंस को धर्य बनाए रखना चाहिए।”
फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम को जीतनी होगी सीरीज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के लिए आगामी टेस्ट सीरीज WTC के फाइनल को लेकर काफी ज्यादा अहम है। अगर भारतीय टीम को इस WTC के फाइनल में अपनी जगह पक्की है तो ऐसे में भारतीय टीम को 7 टेस्ट मैचों में जीत हासिल करना होगा।
इसलिए भारतीय टीम के लिए श्रीलंका सीरीज काफी ज्यादा अहम है इस सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है। दूसरे मुकाबले में भी टीम को जीत हासिल करनी होगा जिससे भारतीय टीम का WTC के फाइनल में जाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।