बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
निषाद समाज की मां-बेटियों को गाली दिलवाई जा रही… मछली भोज विवाद पर UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पलटवार​ | इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिला ₹455 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 1 लाख घरों की छत पर लगाएगी सोलर पैनल​ | हाई बीम पर बज उठेगा गाड़ी में अलार्म, सरकार कर रही हेडलाइट के नियम बदलने की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यश की फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई के साथ की शुरुआत​

मुंबई : सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बना क्रेज पहले ही दिन टिकट खिड़की पर साफ दिखाई दे रहा है। शुरुआती लाइव बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के […]

मुंबई : सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बना क्रेज पहले ही दिन टिकट खिड़की पर साफ दिखाई दे रहा है।

शुरुआती लाइव बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के दिन दोपहर तक फिल्म ने भारत में करीब 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया था। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है और इसकी ओपनिंग को बंपर माना जा रहा है।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के लिए बड़ी संख्या में टिकट बिके, जिससे यश की इस फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त बढ़त मिल गई।

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। अलगअलग भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म यश की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर खास चर्चा में है।

अब सभी की निगाहें पहले दिन के फाइनल कलेक्शन पर टिकी हैं। शुरुआती रुझानों से साफ है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दर्ज करने की ओर बढ़ रही है, हालांकि अंतिम आंकड़े देर रात तक बदल सकते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY