गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22,006 करोड़ का कर्ज, अब देनदार झेलेंगे 22000 करोड़ का नुकसान​ | Indian bowlers हुए बेअसर, Dinusha के शतक ने 2-0 का सपना तोड़ा, फिर भी Series भारत के नाम​ | IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ड्रा के बाद अब अगर भारत को खेलना है WTC फाइनल तो इतने मैचों में हासिल करनी होगी जीत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कोटा में फिर एक सुसाइड… NEET की तैयारी कर रही खुशबू पटेल ने लगाया फंदा, छोटी बहन ने खोला ताला तो उड़े होश​

Kota News: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से एक बार फिर तनाव और डिप्रेशन की बलि चढ़ी छात्रा का दुखद मामला सामने आया है. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंडमार्क सिटी स्थित ‘ओरोलाइट’ मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा खुशबू पटेल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका मूल […]

Kota News: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से एक बार फिर तनाव और डिप्रेशन की बलि चढ़ी छात्रा का दुखद मामला सामने आया है. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंडमार्क सिटी स्थित ‘ओरोलाइट’ मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा खुशबू पटेल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली थी और कोटा में अपनी छोटी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी.

कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज के अनुसार, खुशबू पटेल और उसकी छोटी बहन खुशी वर्ष 2023 से कोटा में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं. खुशबू जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी में जुटी थी, वहीं उसकी छोटी बहन खुशी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी कर रही है. दोनों बहनों ने हाल ही में जुलाई के महीने में लैंडमार्क सिटी स्थित मल्टीस्टोरी में एक फ्लैट किराए पर लिया था.

कोचिंग से वापस लौटी छोटी बहन, तो खुला खौफनाक राज

मंगलवार शाम जब छोटी बहन खुशी कोचिंग से पढ़कर वापस अपने फ्लैट पर पहुंची, तो उसने दरवाजा बंद पाया. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. घबराई खुशी ने तुरंत अपनी सहेली को फोन करके बुलाया और अपार्टमेंट के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद जब चाबी वाले की मदद से फ्लैट का लॉक खुलवाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई खुशबू का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था.

एमबीएस अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया गया शव

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतारकर तुरंत MBS अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और घटना की जानकारी मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले खुशबू के परिजनों को फोन पर दे दी गई है.

आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंपेगी. पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है. मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं और छात्रा ने यह खौफनाक कदम किस मानसिक दबाव में आकर उठाया, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच के साथसाथ सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY