बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अखिलेश यादव से AAP के संजय सिंह की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा, कांग्रेस क्यों हुई असहज?​ | ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके​ | मौत से पहले ‘खास भाई’ पोस्ट… कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर 4 बदमाशों ने गोलियों से भूना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ​

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में महिलाओं की बस यात्रा को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया है. दरअसल, भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव मे 60 साल की उम्र की महिलाओं फ्री बस यात्रा करने की बात की थी. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ. अब 81लाख महिलाएं निःशुल्क बस यात्रा […]

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में महिलाओं की बस यात्रा को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया है. दरअसल, भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव मे 60 साल की उम्र की महिलाओं फ्री बस यात्रा करने की बात की थी. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ. अब 81लाख महिलाएं निःशुल्क बस यात्रा कर सकेंगीं. महिलाओं को उम्र को लेकर आधार और वोटर कार्ड दिखाना होगा. वहीं, कैबिनेट बैठक में 27 में से 24 प्रस्ताव पास हुए.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों में 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का प्रस्ताव शामिल है. सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के लागू होने के बाद, राज्य में इन महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए किराया नहीं देना होगा. कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई.

बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ी राहत

सरकार के अनुसार, इस योजना से राज्य की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है. कैबिनेट के इस फैसले को बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. राज्य सरकार का कहना है कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के जरिए बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के लिए आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें राज्य के भीतर बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी.

250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को मंजूरी

यूपी कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा, परिवहन विभाग को ₹425 करोड़ की लागत से 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की मंजूरी भी दी गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर, रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी, जैसा कि पहले भी होता रहा है. यह सुविधा 26 अगस्त से 29 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी. खासकर 27 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY