मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शुगर स्टॉक्स में अचानक भारी बिकवाली, सरकार के इस एक नोटिफिकेशन ने बदल दिया पूरा खेल!​ | Barabanki Road Accident : बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत, 1 घायल​ | Box Office पर मची भारी तबाही! Awarapan 2 ने पार किया 160 करोड़ का आंकड़ा, बाकी फिल्में पस्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

क्या फॉर्च्यूनर का ‘फितूर’ उतारेगी ये धांसू SUV? 4 सितंबर को लॉन्च होगी किआ सोरेंटो​

किआ की नई प्रीमियम SUV सोरेंटो लॉन्च से पहले ही भारतीय सड़कों पर बिना किसी कवर के नजर आई है. कंपनी इसे भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने वाली है. कुछ दिन पहले किआ सोरेंटो की पहली झलक सामने आई थी और यह भी बताया था कि SUV का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के […]

किआ की नई प्रीमियम SUV सोरेंटो लॉन्च से पहले ही भारतीय सड़कों पर बिना किसी कवर के नजर आई है. कंपनी इसे भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने वाली है. कुछ दिन पहले किआ सोरेंटो की पहली झलक सामने आई थी और यह भी बताया था कि SUV का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में शुरू हो चुका है.

अब बिना कवर के दिखी सोरेंटो का वीडियो Instagram पर एक यूजर ने शेयर किया है. हालांकि वीडियो की सही लोकेशन सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अनंतपुर के आसपास देखा गया है. SUV को बिना किसी कैमोफ्लाज के सड़क पर चलते देखा गया, जिससे इसके डिजाइन की काफी जानकारी मिलती है.

कैसी दिखती है नई किआ सोरेंटो?

सोरेंटो का डिजाइन किआ की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से मिलताजुलता है. इसमें लंबा और सीधा बॉडी शेप दिया गया है, जो इसे बड़ी और प्रीमियम SUV का लुक देता है. इसके फ्रंट में बड़ी टाइगर नोज ग्रिल दी गई है. ग्रिल पर 3D पैटर्न और ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश दिखाई देती है. SUV में वर्टिकल LED हेडलैंप और किआ की स्टार मैप डिजाइन से इंसपायर्ड LED DRLs मिलते हैं. टर्न इंडिकेटर को हॉरिजॉन्टल रखा गया है.

साइड में बॉक्सी डिजाइन, बड़े व्हील आर्च, रूफ रेल्स और एल्युमिनियम फिनिश देखने को मिलती है. वीडियो में दिखी SUV में डुअलटोन मशीनकट अलॉय व्हील्स भी हैं, जिनका साइज 19 इंच होने की उम्मीद है. पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप, चौड़ा बंपर और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिया गया है. कुल मिलाकर Sorento सड़क पर काफी बड़ी और प्रीमियम नजर आती है.

Kia Sorento

हाइब्रिड और डीजल इंजन का मिलेगा विकल्प

किआ पहले ही साफ कर चुकी है कि भारत में सोरेंटो को हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा. हाइब्रिड वर्जन खास होगा, क्योंकि यह भारत में किआ की पहली AWD हाइब्रिड SUV होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.6लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है. इसका आउटपुट करीब 238 hp और 380 Nm होने की उम्मीद है. वहीं, डीजल मॉडल में 2.2लीटर टर्बोडीजल इंजन मिल सकता है, जो करीब 202 bhp और 440 Nm का पावर देगा. यही इंजन Kia Carnival में भी इस्तेमाल होता है. हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी कंपनी ने नहीं की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY