सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यूपी के किराएदारों को बड़ी राहत, रेंट बढ़ाने और बेदखली का नियम बदला…कितनी धाराएं हुईं रद्द?​ | Emraan Hashmi की अगली फिल्म Gunmaster G9 का बड़ा अपडेट, कल आएगा टीजर​ | अब विदेश जाएगा भारत का आटा, सरकार ने हटाई निर्यात पर लगी रोक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

गेमिंग की दुनिया में रोहित शर्मा की एंट्री, इस खास eCricket गेम में किया निवेश​

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बैटिंग से राज करने वाले रोहित शर्मा अब गेमिंग की दुनिया में भी बड़ा कदम रख चुके हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने गेमिंग स्टूडियो लाइटफ्यूरी गेम्स में एक निवेशक के तौर पर एंट्री ली है. सिर्फ इतना ही नहीं, फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि […]

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बैटिंग से राज करने वाले रोहित शर्मा अब गेमिंग की दुनिया में भी बड़ा कदम रख चुके हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने गेमिंग स्टूडियो लाइटफ्यूरी गेम्स में एक निवेशक के तौर पर एंट्री ली है. सिर्फ इतना ही नहीं, फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि रोहित इस कंपनी के अपकमिंग गेम ‘ईक्रिकेट’ में एक आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त खिलाड़ी के रूप में भी नजर आएंगे. इसका मतलब है कि अब आप जल्द ही अपने डिवाइस पर हिटमैन के साथ वर्चुअल मैदान पर भी बड़े शॉट्स लगा सकेंगे.

क्रिकेट के मैदान से गेमिंग की दुनिया तक

गेमिंग को लेकर युवाओं में हमेशा भारी क्रेज रहता है. लाइटफ्यूरी गेम्स अपने नए प्रोजेक्ट ईक्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित है. कंपनी सितंबर 2026 में इस गेम का क्लोज्ड बीटा वर्जन शुरू करने जा रही है. गेम को लेकर गेमिंग कम्युनिटी में अभी से शानदार माहौल है. अब तक 3 लाख से ज्यादा फैंस इस गेम के लिए साइनअप कर चुके हैं. बीते वीकेंड पर रिलीज हुए गेम के ऑफिशियल टीजर को भी 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गेम डेवलपर्स का मानना है कि टॉप लेवल क्रिकेट में रोहित का लंबा अनुभव इस गेम को ज्यादा असली, सटीक प्रतिस्पर्धी बनाने में काफी मदद करेगा.

गेमिंग में धोनीपंड्या का साथ

रोहित इस गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने वाले अकेले स्टार नहीं हैं. वो लाइटफ्यूरी गेम्स में निवेश करने वाले आठवें बड़े क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, तिलक वर्मा के साथ साई सुदर्शन भी कंपनी में रणनीतिक निवेशक के तौर पर जुड़ चुके हैं. कंपनी ने 2026 में अपनी ग्लोबल क्रिकेट गेमिंग फ्रेंचाइजी के विकास को तेज करने के लिए 1.1 करोड़ डॉलर का नया फंड जुटाया है.

गेमर खुद बना सकेंगे अपनी ड्रीम टीम

गेम का सबसे खास हिस्सा इसका ‘अल्टीमेट स्क्वॉड’ मोड होने वाला है. इस मोड में दुनिया भर के 700 से ज्यादा असली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. गेमर अलगअलग कॉम्बिनेशन बनाकर अपनी खुद की टीम तैयार कर सकेंगे. गेम के रोमांच को दोगुना करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की कमेंट्री भी इसमें सुनने को मिलेगी. सिद्धू अपनी खास ऊर्जा से गेमप्ले को एक अलग ही स्तर पर ले जाएंगे.

भारत से ग्लोबल गेमिंग का विजन

लाइटफ्यूरी गेम्स की शुरुआत 2024 में करण श्रॉफ, अनुराग बनर्जी टीना बालचंद्रन ने की थी. फिलहाल कंपनी में 120 से ज्यादा डेवलपर्स दिनरात काम कर रहे हैं. कंपनी के कोफाउंडर करण श्रॉफ का विजन भारत से एक ग्लोबल गेम फ्रेंचाइजी तैयार करना है. रोहित शर्मा ने भी इस मौके पर कहा कि वो लाइटफ्यूरी के वर्ल्ड क्लास क्रिकेट अनुभव बनाने के विजन से काफी प्रभावित हैं. सितंबर में बीटा टेस्टिंग के बाद इस साल के अंत तक ये गेम सभी के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY