सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अडानी को GMR की बड़ी चुनौती! कंपनी ने बना डाला 19,000 करोड़ का मेगा प्लान​ | Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | ब्रेकफास्ट में मिलेगा भरपूर प्रोटीन! सोहा अली खान ने बताई वेजिटेरियन लोगों के लिए डिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

केमिकल वाले शैंपू को कहें बाय…इन नेचुरल चीजों से धोएं बाल, मिलेगी कमाल की शाइन​

बालों को धोने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक बड़े ब्रांड के और महंगे से महंगा शैंपू मौजूद है, जो आपके बालों को लंबा, मजबूत, शाइनी बनाने का दावा करते हैं. हालांकि किसी भी शैंपू से इतने फायदे नहीं मिलते है, क्योंकि ज्यादातर शैंपू बेसिकली क्लीनिंग करने के फार्मूला पर बेस्ड होते हैं. […]

बालों को धोने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक बड़े ब्रांड के और महंगे से महंगा शैंपू मौजूद है, जो आपके बालों को लंबा, मजबूत, शाइनी बनाने का दावा करते हैं. हालांकि किसी भी शैंपू से इतने फायदे नहीं मिलते है, क्योंकि ज्यादातर शैंपू बेसिकली क्लीनिंग करने के फार्मूला पर बेस्ड होते हैं. आप भी अगर केमिकल फ्री ब्यूटी केयर को बढ़ावा देना पसंद करती हैं या फिर केमिकल वाली चीजों से दूर रहना चाहती हैं तो शैंपू को भी नेचुरल चीजों से चेंज कर दें.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में जो न सिर्फ आपके बालों को साफ करने में मदद करेंगी, बल्कि ये कई और फायदे भी करती हैं जैसे गहराई से सफाई के साथ ही बालों को कालाघना बनाना. मुलायम बनाए रखना. चलिए जान लेते हैं कौन सी हैं ये चीजें जो शैंपू का करती हैं काम.

रीठाआंवलाशिकाकाई

आप अपने बालों की क्लीनिंग के लिए रीठाआंवलाशिकाकाई का यूज कर सकते हैं. ये बहुत ही पुराना तरीका है बालों को क्लीन करने का. आंवला और शिकाकाई पाउडर को मिलाकर पानी में भिगोकर रख दें. इसी के साथ रीठा को भी अलग भिगो दें, अब सुबह इसे उबाल लें तो एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाएगा. इसे अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं और कुछ मिनट ऐसे ही रहने दें. इसके बाद बाल पानी से धो लें.

बाल धोने वाला प्राकृतिक फूल

प्राकृतिक शैंपू और कंडीशनर की बात करें तो आप शैंपू जिंजर से बाल धो सकती हैं. इसका प्लांट घर में लगा लें. इसपर पाइनकोन जैसे दिखने वाले बड़ेबड़े फूल लगते हैं जो हल्का सा दबाएंगे तो उसमें से जेली जैसा पदार्थ निकलता है. इससे आप अपने बाल धोएंगी तो शाइन आने के साथ कई और फायदे भी होंगे.

Getty Images

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल

दादीनानी और मम्मियां पहले के टाइम में शैंपू की जगह मुल्तानी मिट्टी का यूज बालों को धोने में किया करती थीं. इससे बाल धोने के दौरान ही आपको बाल बिल्कुल मुलायम महसूस होने लगते हैं. मिट्टी को पानी में 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें, इसे जड़ से सिरों तक अच्छी तरह अप्लाई करें और मसाज करते हुए बालों को अच्छी तरह क्लीन करके पानी से धो लें. आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल भी एड कर सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY