रविवार, 23 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​ | UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तरप्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बीच में छोड़कर नहीं निकले थे… राष्ट्रगान विवाद पर UP विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की सफाई​

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने हंगामा काटा हुआ है. कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता सतीश महाना के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच अब सतीश महाना ने इस पूरे प्रकरण को लेकर सफाई […]

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने हंगामा काटा हुआ है. कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता सतीश महाना के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच अब सतीश महाना ने इस पूरे प्रकरण को लेकर सफाई दी है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है.

सतीश महाना ने एक्स पर किए ट्वीट में कहा, “सम्मानित जनता को सादर प्रणाम! सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो के संबंध में सही तथ्यों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है. किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले, इस उद्देश्य से मैं यह संदेश आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं. कल उन्नाव में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने के दौरान, संयोगवश उसी समय प्रेक्षागृह के भीतर राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ, जहां हमारी उपस्थिति नहीं थी.”

संविधान और राष्ट्रगान का सम्मान किया

महाना ने आगे कहा, “ये दोनों कार्यक्रम पूर्णतः अलग थे. परंतु सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर ऐसा भ्रामक विश्लेषण किया जा रहा है, मानो राष्ट्रगान के समय हम रुके नहीं. मैं यह पूर्णतः स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ.

सम्मानित जनता को सादर प्रणाम!

सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो के संबंध में सही तथ्यों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले, इस उद्देश्य से मैं यह संदेश आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।

कल उन्नाव में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने के दौरान, संयोगवश उसी समय

— Satish Mahana August 23, 2026

उत्तर प्रदेश विधान सभा से लेकर अपने विधान सभा क्षेत्र तक, प्रत्येक अवसर व स्थान पर हमने, हमारे कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों ने सदैव संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे. मेरा मीडिया के सभी सम्मानित साथियों एवं पत्रकार बंधुओं से भी आग्रह है कि कृपया तथ्यों की सत्यता की जांच करने के उपरांत ही विषय पर चर्चा करें.”

राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी

दरअसल, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो सामने आया है. उन्नाव में शनिवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ. सतीश महाना ने चलते राष्ट्रगान में ही तिरंगे को सलामी दी, हाथ जोड़ा और मंच के पीछे की ओर उतर गए. कुछ दूरी पर खड़े समर्थक भी उनके पास पहुंचे और पैर छूने लगे. इसके बाद महाना कार में बैठे और वहां से रवाना हो गए.

दूर बज रहा था राष्ट्रगान

मामला पूरन नगर के एक स्कूल का है, जहां महाना प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. वीडियो रविवार को सामने आया. कार्यक्रम आयोजकों ने कहा जिस जगह सतीश महाना मौजूद थे, राष्ट्रगान वहां से काफी दूर बज रहा था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY