सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जज को ‘तमीज नहीं है’ बोलने वालीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा मुकदमा! हाई कोर्ट ने माना न्यायपालिका पर हमला​ | Free LPG Cylinder: प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर के लिए बस में Free सफर की सेवा, इस दिन से होगी लागू​ | रसोई पर महंगाई की दोहरी मार! चीनी के बाद प्याज हुआ महंगा, सरकार चलाएगी ‘कांदा एक्सप्रेस’|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Yash की फिल्म Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में भीड़ पर गिरा भारी साउंड सिस्टम, 2 लोग घायल​

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर हैदराबाद में ग्रैंड प्रीरिलीज इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भीड़ के बीच एक भारीभरकम साउंड सेटअप गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद एक्टर ने अपनी स्पीच […]

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर हैदराबाद में ग्रैंड प्रीरिलीज इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भीड़ के बीच एक भारीभरकम साउंड सेटअप गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद एक्टर ने अपनी स्पीच रोककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों की मदद करने की अपील की। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में अभिनेता यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का प्रीरिलीज इवेंट चल रहा था। यूनिवर्सिटी में हजारों की संख्या में फैंस और लोग जुटे थे। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस बारबार लोगों से पीछे हटने का अनुरोध कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद कई लोग मंच के करीब चले गए।

सामने आया हादसे का वीडियो

घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवाओं को कार्यक्रम स्थल के आसपास बनी संरचनाओं पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान पूरा साउंड सिस्टम अचानक नीचे गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

यश ने बीच में रोकी अपनी स्पीच

हादसे के वक्त यश मंच पर स्पीच दे रहे थे। साउंड सिस्टम गिरते ही साउंड और लाइट का एक हिस्सा खराब हो गया। जैसे ही अभिनेता को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और छात्रों का हालचाल पूछा, “अरे, संभलकर। क्या वहां सब ठीक है? क्या सब लोग सुरक्षित हैं?”

इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जांच करने को कहा। दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आयोजकों द्वारा स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दिए जाने के बाद यश ने अपना भाषण फिर से शुरू किया।

26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY