सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले ही मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, एक बार फिर फ्लॉप हुए उपकप्तान​ | अडानी को GMR की बड़ी चुनौती! कंपनी ने बना डाला 19,000 करोड़ का मेगा प्लान​ | Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका के खिलाफ दूसरा मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का WTC फाइनल खेलना पक्का, रेस से बाहर हो जाएंगी ये 4 टीमें​

Team India: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 के तहत खेला जा रहा है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमें काफी ज्यादा मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC फाइनल 2026 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय […]

Team India: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 के तहत खेला जा रहा है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमें काफी ज्यादा मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC फाइनल 2026 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम को WTC के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो ऐसे में टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में खिताब को अपने नाम करना होगा।

इसी के साथ ही अपनी आगामी सीरीजों में भी टीम को जीत हासिल करनी होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में जानकारी देने वाले हैं कि अगर भारतीय टीम , श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में जीत हासिल कर लेती है, तो ऐसे में वह WTC की प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर पहुंच जाएगी। इसी के साथ ही श्रीलंका का स्थान कौन सा होगा।

मौजूदा समय में दोनों टीमों का कौन सा है स्थान

WTC प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम के स्थान के बारे में बात करें तो उसमें टीम 5वें स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक भारतीय टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं, इन 10 मुकाबलों में भारतीय टीम ने 5 जीत हासिल की है, वहीं 4 मैच में हार का सामना किया है जबकि एक मैच ड्रा रहा था।

इसके बाद टीम 53.33 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। अब श्रीलंका क्रिकेट टीम की बात करें तो वह 33.33 अंकों के साथ 6वें स्थान पर कब्जा बनाए हुए है, ऐसे में अगर भारतीय टीम अगला मुकाबला गंवाती भी है, तो भी 5वें स्थान पर रहेगी, लेकिन WTC फाइनल में उसकी मुसीबत बढ़ जाएगी।

Team India को हासिल करनी होगी जीत

भारतीय टीम इन 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल की है, जिसके बाद भारतीय टीम के पास 53.33 अंक हो गये हैं, टीम इंडिया अभी भी 5वें स्थान पर है, लेकिन वह बांग्लादेश के काफी ज्यादा करीब पहुंच गई है।

वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम के हार के बाद 33.33 अंक ही बचे हुए हैं, ऐसे में श्रीलंकाई टीम को फाइनल रेस भी बाहर होना पड़ सकता है।

पहले नंबर पर किस टीम का है वर्चस्व

WTC की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम की बात करें तो उमसें ऑस्ट्रेलिया का नाम है, जो कि 80.0 अंक के साथ पहलें अंक पर कंब्जा जमाए हुए हैं। वहीं अंकतालिका में दूसरे नंबर पर 75.00 अंक के साथ साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अपने 4 मुकाबलों में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

वहीं नंबर तीन पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसके 58.22 अंक है और नंबर चार पर 58.33 अंक के साथ बांग्लादेश है। इस सीरीज में भारत जीत हासिल कर लेता है, तो वह बांग्लादेश को पीछे कर देगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY