सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बांग्लादेश की शर्मनाक हार से भारत को हुआ फायदा, WTC Final खेलने के लिए टीम इंडिया को सिर्फ इतने मैच जीतना जरूरी​ | प्याज की कीमतों में 50% की आग! महंगाई पर ब्रेक लगाने आज से पटरी पर उतरी ‘कांदा एक्सप्रेस’​ | कार खरीदने का सुनहरा मौका! Tata, Maruti और Kia दे रही तगड़े ऑफर, होगी ₹3.25 लाख तक की बचत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹60 हजार की इस स्कूटी पर फिदा हुए लोग, सिर्फ ₹42 में चलेगी 212KM​

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग धीरेधीरे बढ़ रही है. अब लोग पेट्रोल वाली गाड़ियों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पसंद करने लगे हैं. जुलाई 2026 की बिक्री रिपोर्ट में TVS की इलेक्ट्रिक स्कूटी iQube ने शानदार प्रदर्शन किया है. इसकी बिक्री में एक साल के मुकाबले 158 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की […]

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग धीरेधीरे बढ़ रही है. अब लोग पेट्रोल वाली गाड़ियों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पसंद करने लगे हैं. जुलाई 2026 की बिक्री रिपोर्ट में TVS की इलेक्ट्रिक स्कूटी iQube ने शानदार प्रदर्शन किया है. इसकी बिक्री में एक साल के मुकाबले 158 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

TVS की बिक्री में आया बड़ा उछाल

जुलाई 2026 में ने कुल 4,37,394 दोपहिया वाहन बेचे. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 3,08,720 दोपहिया वाहन बेचे थे. यानी इस बार बिक्री करीब 42 प्रतिशत बढ़ी है. जून 2026 की बात करें तो कंपनी ने 4,11,014 दोपहिया वाहन बेचे थे. इसके मुकाबले जुलाई में बिक्री करीब 6 प्रतिशत ज्यादा रही.

कंपनी के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली. खास तौर पर TVS RR 310 और TVS iQube ने अच्छा प्रदर्शन किया. RR 310 की बिक्री में 350 प्रतिशत और iQube की बिक्री में 158 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

iQube की बिक्री में 158% उछाल

TVS iQube की जुलाई में 59,386 यूनिट बिकीं. जुलाई 2025 में कंपनी ने इसकी 23,029 यूनिट बेची थीं. यानी एक साल में बिक्री काफी बढ़ी है.जून 2026 में iQube की 47,331 यूनिट बिकी थीं. इस हिसाब से जुलाई में भी इसकी बिक्री करीब 25 प्रतिशत बढ़ी. इससे पता चलता है कि ग्राहक अब इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी रोजमर्रा के सफर के लिए तेजी से अपना रहे हैं.

₹59,999 से शुरू होती है कीमत

TVS iQube को अलगअलग बैटरी क्षमता के साथ खरीदा जा सकता है. कंपनी बैटरीएजएसर्विस यानी BaaS का विकल्प भी देती है. इसमें स्कूटर और बैटरी की कीमत को अलग तरीके से लिया जा सकता है. BaaS विकल्प के साथ iQube की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹59,999 है. वहीं 2.3kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत ₹94,434 से शुरू होती है. 3.1kWh मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1 लाख है. 3.5kWh मॉडल ₹1,08,993 से शुरू होता है.

इसके अलावा 4.7kWh बैटरी वाले iQube S की कीमत ₹1,17,642 से शुरू होती है. 5.3kWh बैटरी वाले मॉडल की एक्सशोरूम कीमत ₹1,58,834 है.

212KM तक की रेंज

TVS iQube की रेंज उसके बैटरी पैक पर निर्भर करती है. सबसे बड़ी 5.3kWh बैटरी वाला मॉडल कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 212 किलोमीटर तक चल सकता है.4.7kWh मॉडल की दावा की गई रेंज 175 किलोमीटर है. वहीं 3.5kWh मॉडल 145 किलोमीटर, 3.1kWh मॉडल 123 किलोमीटर और 2.3kWh मॉडल 114 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है.

212KM चलाने में कितना खर्च?

5.3kWh बैटरी को घर पर चार्ज करने में लगभग 5.3 से 6.1 यूनिट बिजली लग सकती है. अगर बिजली की कीमत ₹7 प्रति यूनिट मानी जाए, तो पूरा चार्ज करने का खर्च करीब ₹42 बैठता है. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है. आपके शहर में बिजली की कीमत, चार्जिंग की स्थिति और दूसरे कारणों से वास्तविक खर्च अलग हो सकता है. वहीं पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करने का खर्च इससे ज्यादा हो सकता है.

इस तरह TVS iQube की बड़ी बैटरी, लंबी रेंज और कम चार्जिंग खर्च इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनाते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY