सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट​ | Gen Z पर चढ़ा F&O ट्रेडिंग का खुमार! मुनाफा तो दूर, हो रहा भारी नुकसान, सेबी आंकड़ों ने उड़ाई नींद​ | UP में 5 सरकारी स्कूल गायब, AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रात में शादी की शॉपिंग, सुबह फोन बंद… प्यार का नाटक कर दुल्हन ने दूल्हे से ठगे 6 लाख, फेरों के दिन भागी​

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से प्रेम और शादी के नाम पर ठगी का एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने युवक को अपने प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर उससे करीब 6 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी वाले दिन […]

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से प्रेम और शादी के नाम पर ठगी का एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने युवक को अपने प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर उससे करीब 6 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी वाले दिन ही फोन बंद कर फरार हो गई. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित युवक ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. जानकारी के मुताबिक, वेमपल्ली मंडल के कथुलुरु गांव के रहने वाले एक युवक की मुलाकात कडप्पा की रहने वाली महिला से हुई थी. महिला ने बड़ी ही चालाकी से युवक को भरोसा दिलाया कि वह उससे सच्चा प्यार करती है और शादी करना चाहती है.

शादी का झांसा देकर महिला ने युवक से अलगअलग जरूरतों और बहानों के नाम पर धीरेधीरे लगभग 6 लाख रुपये ले लिए. युवक को महिला पर पूरा भरोसा था. उसने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं. महिला ने युवक के साथ मिलकर शादी की जमकर खरीदारी भी की, जिससे परिवार को लगा कि रिश्ता पक्का हो चुका है.

शादी की सुबह फोन बंद, उड़े होश

शादी के तय दिन जब दुल्हन के घर पहुंचने और रस्मों की तैयारी की जा रही थी, तभी अचानक महिला का मोबाइल फोन बंद आने लगा. युवक और उसके परिजनों ने महिला से संपर्क करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. जब महिला का कहीं पता नहीं चला, तब युवक को समझ आया कि वह एक शातिर लवट्रैप और फ्रॉड का शिकार हो चुका है.

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

पीड़ित युवक ने तुरंत कडप्पा पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरे मामले की आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि उसने ठगे गए 6 लाख रुपये कहां छुपाए हैं और क्या इस मैरिज फ्रॉड सिंडिकेट में उसके साथ कोई और भी शामिल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY