सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट​ | Gen Z पर चढ़ा F&O ट्रेडिंग का खुमार! मुनाफा तो दूर, हो रहा भारी नुकसान, सेबी आंकड़ों ने उड़ाई नींद​ | UP में 5 सरकारी स्कूल गायब, AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिरर वर्क से बनारसी तक…शादी के बाद पहले रक्षाबंधन के लिए श्रीलीला से लें साड़ी के आइडिया​

श्रीलीला का ये साड़ी लुक मॉडर्न फैशन से इंस्पायर है. उन्होंने डीप ग्रीन कलर की कटवर्क साड़ी कैरी की है, जिसमें सीक्वन और ग्लिटर टेक्सचर है. इस तरह की साड़ी आपको फेस्टिव परफेक्ट के साथ ही रिच और स्टनिंग लुक देने का काम करेगी. इस तरह की साड़ियां हाई फैशन लुक देती हैं.   इस […]

श्रीलीला का ये साड़ी लुक मॉडर्न फैशन से इंस्पायर है. उन्होंने डीप ग्रीन कलर की कटवर्क साड़ी कैरी की है, जिसमें सीक्वन और ग्लिटर टेक्सचर है. इस तरह की साड़ी आपको फेस्टिव परफेक्ट के साथ ही रिच और स्टनिंग लुक देने का काम करेगी. इस तरह की साड़ियां हाई फैशन लुक देती हैं.  

इस फोटो में श्रीलीला को ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में रॉयल लुक में देखा जा सकता है. साड़ी पर छोटेछोटे खूबसूरत गोल्डन बूटे बनाए गए हैं. इसी के साथ हैवी मैटेलिक जरी का बॉर्डर है जो इसे सोफेस्टिकेटेड बनाता है. साथ में डार्क कलर का वेलवेट हैवी एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज इसे विंटेज टच देने के साथ ही खास मौकों के लिए परफेक्ट बनाता है.

रक्षाबंधन के लिए श्रीलीला का ये साड़ी लुक भी बेहतरीन रहेगा. एक्ट्रेस ने क्रिमसन रेड कलर की मिरर वर्क साड़ी कैरी की है, जिसपर सीक्विन स्ट्राइप्स दी गई हैं. हल्का फ्लोई फैब्रिक इसकी ड्रेप को और भी कमाल बनाता है तो वहीं मैचिंग हैवी ब्लाउज, स्टेटमेंट जूलरी के साथ लुक को रॉयल टच मिला है.

अगर आपको राखी पर ऐसा लुक चाहिए जो देखने में थोड़ा मॉडर्न भी लगे और साड़ी को ड्रेप करना भी आसान हो तो श्रीलीला के इस लुक सो इंस्पिरेशन लेना बेस्ट रहेगा. उन्होंने रेड कलर की शाइनी टच वाली लाइट वेट शीर फैब्रिक की साड़ी कैरी की है, जिसके साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडरी की डिटेलिंग वाला फुल नेक ब्लाउज से इसे कंप्लीट किया है.

श्रीलीला की ये साड़ी भी लाइट वेट होने के साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल रहेगी, क्योंकि ये प्री ड्रेप्ड है. इस तरह की साड़ियों में  पल्लू की प्लेट्स बनाने की जरूरत भी नहीं होती है, सिर्फ पिन से सीधे टक किया जा सकता है. लाइट वेट जूलरी, सटल मेकअप के साथ माथे पर लगी बिंदी उनके लुक को कंप्लीट बनकर रहे हैं.  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY