सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार का आज से यूपी दौरा​ | Amrawati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी अस्पताल में लगी आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत, चाइल्ड वॉर्ड वेंटिलेटर फटने से हुआ हादसा​ | 100% चार्ज के बाद भी कम हो रही है इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, मायावती-अखिलेश समेत 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट​

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सुरक्षा समीक्षा और खुफिया इनपुट के आधार पर योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव समेत राज्य के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की है. सूत्रों से मिली […]

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सुरक्षा समीक्षा और खुफिया इनपुट के आधार पर योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव समेत राज्य के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा मुख्यालय ने विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट्स की खरीदारी की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं में मंत्रियों से लेकर विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं.

नेताओं और की सुरक्षा में इजाफा का यह फैसला दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संभावित खतरों के विश्लेषण के आधार पर लिया गया है.

11 मंत्रियों को भी मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए योगी सरकार के 11 मंत्रियों को यह जैकेट देने का फैसला किया है. इसमें संजय निषाद एवं नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जैसे प्रमुख चेहरे को शामिल किया गया है.

विपक्ष व प्रमुख चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव के अलावा संगीत सोम एवं सुरेश राणा जैसे नेताओं को भी इस सुरक्षा घेरे में जोड़ा गया है. यह विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट वाई श्रेणी से लेकर जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेताओं एवं चुनिंदा विधायकों को दी जा रही है.

रैलियों और रोड शो से पहले सुरक्षा बढ़ी

बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव है और चुनाव के मद्देनजर नेताओं की ओर से जनसभा और रैलियां किए जाने की संभावना है. नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोडशो के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है. राज्य पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मद्देनजर योगी सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना अथवा हमले की आशंका को खारिज करने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया है.

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के प्रोटोकॉल के तहत जैकेट देने के तकनीकी और खुफिया कारणों पर सरकार और सुरक्षा मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY