रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
10 साल बाद बदला नियम! नेपाल ने भारतीय ₹500 के नोटों पर हटाई रोक, जानें नया नियम​ | प्रीमियम कार खरीदारों का बदला ट्रेंड, अब पेट्रोल-डीजल नहीं EV और हाइब्रिड पर फोकस​ | महंगी होती कारों ने बदली लोगों की पसंद, पेट्रोल-डीजल से ज्यादा EV पर बढ़ा फोकस, रिपोर्ट में सामने आया नया ट्रेंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अब इस देश में चलेगा भारत का रुपया, ₹200 और ₹500 के नोट ले जाने की मिली मंजूरी​

अगर आप नेपाल घूमने या कारोबार के सिलसिले में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नेपाल सरकार ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 25,000 रुपये तक की भारतीय करेंसी अपने साथ ले जाने और नेपाल लाने की अनुमति दे दी है. हालांकि यह सुविधा सिर्फ 9 नवंबर 2016 के […]

अगर आप नेपाल घूमने या कारोबार के सिलसिले में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नेपाल सरकार ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 25,000 रुपये तक की भारतीय करेंसी अपने साथ ले जाने और नेपाल लाने की अनुमति दे दी है. हालांकि यह सुविधा सिर्फ 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 200 और 500 रुपये के नोटों पर ही लागू होगी.

नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने इस संबंध में नया नोटिस जारी किया है. इसके अनुसार, कोई भी भारतीय या नेपाली नागरिक 25,000 रुपये तक के 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट अपने साथ नेपाल ला सकता है या नेपाल से भारत ले जा सकता है.

पुराने नोट नहीं चलेंगे

यह नियम मौजूदा विदेशी मुद्रा कानूनों के तहत लागू होगा. हालांकि, नोटबंदी से पहले जारी 500 और 1,000 रुपये के पुराने भारतीय नोट अब भी नेपाल में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. यानी इन पुराने नोटों को न तो नेपाल ले जाया जा सकता है और न ही वहां इस्तेमाल किया जा सकता है. नेपाल राष्ट्र बैंक ने बताया कि यह नियम पहले भी 11 फरवरी को नेपाल गजट में प्रकाशित किया गया था. अब एक बार फिर नोटिस जारी कर नियमों को स्पष्ट किया गया है, ताकि लोगों में किसी तरह का भ्रम न रहे.

भारत से लेकर जा सकते हैं रुपया

नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने बताया कि नेपाली नागरिक केवल भारत से ही भारतीय करेंसी लेकर नेपाल आ सकते हैं. वे किसी तीसरे देश से भारतीय नोट नेपाल नहीं ला सकते. इसी तरह नेपाल से किसी अन्य देश में भारतीय करेंसी ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी. भारतीय करेंसी केवल भारत और नेपाल के बीच ही ले जाई जा सकेगी.

नेलाल के टूरिज्म को फायदा

नेपाल सरकार का मानना है कि इस फैसले से भारत से आने वाले पर्यटकों और दोनों देशों के बीच व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी. भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा है और हर साल लाखों भारतीय पर्यटक नेपाल जाते हैं. वहीं बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारत में नौकरी, पढ़ाई और कारोबार करते हैं. ऐसे में नए नियम से दोनों देशों के लोगों को यात्रा और लेनदेन में आसानी होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY