शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Google Support Ends: पुराने Android स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, Play Services पर गूगल का बड़ा एक्शन​ | सरकारी या प्राइवेट बैंक? सीनियर सिटीजंस के लिए 5 साल की FD पर कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज​ | सस्पेंशन की खराबी को न करें नजरअंदाज, ये 5 संकेत बता देंगे कार में है दिक्कत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

औरैया में चार्जिंग टॉर्च बनी मौत का कारण… करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत​

Auraiya Electric Shock Death: यूपी के औरैया जिले में एक दर्दनाक हादसे सामने आया है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. बेला थाना क्षेत्र के लुखरदौरा गांव में चार्जिंग वाली टॉर्च को बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में […]

Auraiya Electric Shock Death: यूपी के औरैया जिले में एक दर्दनाक हादसे सामने आया है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. बेला थाना क्षेत्र के लुखरदौरा गांव में चार्जिंग वाली टॉर्च को बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

लुखरदौरा गांव निवासी 19 वर्षीय इशु शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पर मौजूद था. इसी दौरान उसने चार्जिंग वाली टॉर्च को चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में लगाने की कोशिश की, जैसे ही उसने टॉर्च को बोर्ड में लगाया, वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा.

परिजनों में मची अफरातफरी

हादसा होते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई. परिवार के लोग तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया.

बताया जा रहा है कि इशु चार भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी असमय मौत से मातापिता गहरे सदमे में हैं. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंच गए. पूरे गांव में शौक का माहौल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इशु मिलनसार स्वभाव का था और परिवार का बहुत लाड़ला था. उसकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं. परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है.

यह हादसा बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अहम जरूरत को भी उजागर करता है. चार्जिंग उपकरणों का उपयोग करते समय वायरिंग, प्लग और बिजली के बोर्ड की स्थिति की जांच जरूर करनी चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही या खराब उपकरण जानलेवा साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY