शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पंचायती राज से लेकर शिक्षा विभाग तक… बिहार में 92,132 करोड़ के अटके UCs, CAG को धांधली का शक​ | Varanasi DMM Rishwat: वाराणसी में रेलवे का सीनियर DMM 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारी से ठगी, CBI ने की कार्रवाई​ | CJP Protest SC Hearing : NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा हलफनामा, थोड़ी देर में सरकार-CJP की बैठक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NEET Paper Leak पर अब बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल, ईशान किशन और सचिन तेंदुलकर, छात्रों को लेकर कही ये बात​

मौजूदा समय में देश भर के छात्र नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह प्रदर्शन बीते काफी से जारी है। लेकिन इसके बाद भी सरकार छात्रों की सुनवाई नहीं कर रही है। हाल ही में इन छात्रों की मदद के लिए और उनका मनोबल बड़ाने के लिए भारतीय टीम […]

मौजूदा समय में देश भर के छात्र नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह प्रदर्शन बीते काफी से जारी है। लेकिन इसके बाद भी सरकार छात्रों की सुनवाई नहीं कर रही है। हाल ही में इन छात्रों की मदद के लिए और उनका मनोबल बड़ाने के लिए भारतीय टीम के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। बता दें कि नीट पेपर लीक के बाद छात्रों की मांग है कि शिक्षा मंत्री जो कि धर्मेंद्र प्रधान है वह अपने पद से इस्तीफा दे दें।

इस बीच बीते दिन गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री ने पेपर लीक को लेकर कहा है कि हम इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेंगे और इस पेपर लीक में सामिल हुए सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तो आइए आपको भी बाते है कि छात्रों को लेकर भारतीय क्रिकेटर्स क्या बोले हैं।

NEET Paper Leak पर कप्तान शुभमन गिल ने शेयर की स्टोरी

मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए वनडे और टेस्ट प्रारुप में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि एक युवा भारतीय के तौर पर मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उनके भविष्य को बनाने का हर एक मौका मिलना चाहिए।

इसी के साथ ही गिल ने लिखा कि मैं हर उस युवा का सम्मान करता हूं जो शांति पूर्वक ठग से अपनी आवाज उठाने पर विश्वास रखते हैं। शिक्षा हमारे भविष्य को बेहतर बनाने की एक बड़ी ताकत है। गिल ने कहा कि मुझे उम्मीद है छात्र का सम्मान और उनके भले के लिए आगे से ध्यान रखा जाएगा।

सचिन तेंदुलकर ने भी किया पोस्ट

शुभमन गिल के साथ ही भारतीय टीम के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने छात्रों के लिखा कि मेरे पिता एक प्रोफेसर थे। वह कई सारे स्टूडेंट्स के मेंटर और गाइट थे। उन्होंने मुझे मेरे बचपन में ही एक सीख दी थी कि फेल होना ठीक है चीटिंग नही। मेरे पिता ने कहा कि कभी भी जीवन में शॉर्टकट मत लो। समाज में बड़े होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम कल्चर को आकार दें। जो समाज कोशिश से काफी ज्यादा नतीजों को प्राथमिकता देता है।

सचिन ने कहा कि छात्रों को इस बात की निराशा होती है कि जब उनको उनकी मेहनत को फल नहीं दिया जाता है। तो ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी होती है कि उनसे साथ ऐसा कुछ दोबारा न हो सके। इसी के आगे सचिन तेदुलकर ने लिखा कि एक समाज के तौर पर हम सभी की, जिसमे मातापिता, टीचर, दोस्त, रिशत्तेदार, स्कूल शामिल होते हैं।

इन सभी की हमारे जीवन में बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योकी यह सभी हमारे जीवन में अगल अगल रोल निभाने का कमा करते हैं। छात्र के इस प्रदर्शन के बाद मुझे यकीन है कि हम सभी अब एक ऐसा समाधान ढूंढ लेंगे जो हमारे बच्चों के भविष्य को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करेंगे।

मोहम्मद कैफ और शिखर धवन ने भी NEET Paper Leak पर किया पोस्ट

छात्रों के अंदोलन को देखने के बाद पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक पिता के तौर पर शिक्षा व्यवस्था की कमियों के खिलाफ छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस ने जो बदसलूकी कि है उसे देखकर मुझे बहुत ज्यादा दुख हुआ है। उन्होंने लिखा की मुझे उम्मीद है कि इस बारे में सरकार जल्द से जल्द निर्णय निकालेगी।

इसी के साथ ही शिखर धवन ने भी लिखा कि हमारे युवा हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सपनों को समझना काफी ज्यादा जरुरी है। इसी के साथ ही उनके मुश्किल समय में धैर्य और देश की संस्थाओं के साथ ही भारत सरकार पर बनाना जरुरी है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY