गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई Kia Syros EV; मिलेगी 526 किमी तक की रेंज, प्रीमियम फीचर्स से लैस​ | क्रिकेट से सीधे भक्ति की ओर! विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद, Photo Viral​ | युवाओं के कार खरीदने का बदला अंदाज, माइलेज के साथ अब डिजाइन और फीचर्स वाली SUVs का बढ़ा क्रेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

विधायक के देहांत के बाद कौन है पेंशन का हकदार, कितनी मिलती है राशि?​

उत्तर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग विधायक आलम बदी का निधन हो गया है. समाजवादी पार्टी के विधायक रहे आलम बदी आजमी 92 साल के थे. वह आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. उनके निधन से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. विधायक के निधन पर सवाल उठता […]

उत्तर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग विधायक आलम बदी का निधन हो गया है. समाजवादी पार्टी के विधायक रहे आलम बदी आजमी 92 साल के थे. वह आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. उनके निधन से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. विधायक के निधन पर सवाल उठता है कि क्या उनकी पेंशन समाप्त हो जाती है या फिर उनके परिजन को आर्थिक सहायता मिलती रहती है? अगर मिलती है तो कौन हकदार है और उत्तर प्रदेश में कितनी पेंशन मिलती है?

विधायक की पेंशन को लेकर कई राज्यों में अलगअलग कई नियम हैं. लेकिन देहांत के बाद पेंशन को लेकर ज्यादातर राज्यों का नियम कहता है कि दिवंगत विधायक के परिजन को पारिवारिक पेंशन मिलने का प्रावधान है. उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू है. अब सवाल है कि विधायक के निधन के बाद परिवार में किनकिन सदस्यों को पेंशन मिलने का नियम है.

विधायक के निधन के बाद किसे मिलती है पेंशन?

भारत में हर राज्य की विधानसभा का अपना अलग पेंशन नियम है, लेकिन इस मामले में भी कुछ नियम कॉमन हैं. जैसे विधायक के देहांत के बाद पेंशन की राशि किसे मिलेगी. यह आमतौर पर उसे मिलती है जिसका नाम नॉमिनी के तौर पर दर्ज होता है. दस्तावेजों में दर्ज नॉमिनी को ही पेंशन दी जाती है. देहांत के बाद पेंशन विधायक की पत्नी/पति, या किसी बच्चे को दी जा सकती है. पूर्व विधायक की मृत्यु के मामले में आश्रित को सिर्फ 10,000 रुपए पेंशन देने की व्यवस्था है.

आलम बदी आजमी.

क्या सभी विधायकों को एक जैसी पेंशन मिलती है?

इसका सीधा सा जवाब है कि पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि वो शख्स कितनी बार विधायक के तौर पर चुना गया है. अगर कोई व्यक्ति सिर्फ एक बार भी विधायक चुना जाता है, तो उसे आजीवन पेंशन मिलने का हक मिल जाता है. जितनी बार वह चुनाव जीतकर विधायक बनता है, हर कार्यकाल के हिसाब से यह पेंशन बढ़ती भी जाती है.

उत्तर प्रदेश के मामले में समझें तो कई रिपोर्ट्स में पूर्व विधायकों को हर महीने 25 हजार रुपए पेंशन मिलने का दावा किया गया है. यही नहीं, विधायक को 5 साल पूरा करने पर हर साल 2000 रुपये अतिरिक्त पेंशन के रूप में मिलते हैं. यह रकम भी उनकी पेंशन में जुड़कर कुल 35 हजार रुपए हो जाती है.

उत्तर प्रदेश की विधानसभा.

कैसे कार्यकाल के हिसाब से बढ़ती जाती है पेंशन?

पेंशन की राशि का सीधा सम्बंध विधायक के कार्यकाल से होता है. यानी 2 हजार रुपए की राशि को जोड़ें तो अगर कोई विधायक 15 साल तक विधायक रहता है तो उसे 45 हजार रुपए तक पेंशन मिल सकती है. यानी जितनी बार निर्वाचित उतनी ज्यादा पेंशन. इस तरह पूर्व विधायक की पेंशन उसके कार्यकाल पर निर्भर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY