बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
क्या है एडिशनल प्रोटोकॉल? जो अमेरिका-सऊदी की न्यूक्लियर डील से गायब​ | Eternal ने कर दिया बड़ा धमाका! 268% बढ़ा मुनाफा, क्या मार्केट में दौड़ेगा शेयर?​ | 40 की उम्र में ही मसल्स कम होना… ये है सार्कोपेनिया, क्या होती है ये बीमारी, एक्सपर्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लो हो गया ऐलान! आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हार के बाद BCCI ने बदला अपना कोच, टीम इंडिया से इस दिग्गज की हुई छुट्टी!​

बीते समय में भारतीय टीम को कई बड़ी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। पहले भारतीय टीम , आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की T20 सीरीज में हारी। इस सीरीज के बाद […]

बीते समय में भारतीय टीम को कई बड़ी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। पहले भारतीय टीम , आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की T20 सीरीज में हारी। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में भी भारतीय टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडें सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इस सीरीज में भारतीय टीम ने केवल 1 मैच में जीत हासिल की और सीरीज को गंवा दिया। जिसके बाद BCCI ने कड़ा एक्शन लिया है। BCCI ने टीम इंडिया के कोच को टीम से बाहर कर दिया है और अगले सीरीज के लिए नए कोच का ऐलान कर दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

भारतीय टीम से हुई टी दिलीप की विदाई

बीते समय से सोशल मीडिया पर लगातार या खबरे वायरल हो रही है कि भारतीय टीम के कोच भारतीय टीम को अलविदा कहने वाले हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खबर पूरी तरह से सही है इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी दिलीप का सफर समाप्त हो चुका है। जिसके बाद अब टी दिलीप जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ नहीं होने वाले हैं।

जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है टीम इंडिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई 2026 से 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज करना है, जिसके लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई को और तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाने वाला है।

भारतीय टीम अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अभी तक एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं की है, टीम की पूरी कोशिश होगी कि इस सीरीज में वह अपने कप्तान को पहली जीत हासिल कराएं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ Team India

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम की बात करें तो इस सीरीज के लिए टीम में श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , ईशान किशन , प्रभसिमरन सिंह , वैभव सुर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, आशोक शर्मा, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों तो शामिल किया गया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY